
4,399 दिनों की सेवा पर मोदी को बधाई, देवंती यादव ने बताया “स्वर्णिम काल”
4,399 दिनों की सेवा पर मोदी को बधाई, देवंती यादव ने बताया “स्वर्णिम काल”
4,399 दिनों की सेवा पर मोदी को बधाई, देवंती यादव ने बताया “स्वर्णिम काल”

विकास, सुशासन और आत्मनिर्भर भारत की यात्रा को सराहा
नरपतगंज। विधायक देवंती यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4,399 दिनों की अविराम सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह कालखंड भारत के विकास इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो चुका है।
विधायक देवंती यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने जनकल्याण, आधारभूत संरचना, डिजिटल परिवर्तन, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, गरीब उत्थान और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है।
उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का मंत्र आज विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव बन चुका है। प्रधानमंत्री का नेतृत्व भारत को आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है।
उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व देश को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा रहा है।



