
भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, संगठन सशक्तिकरण एवं किसान हितों पर हुई चर्चा
भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, संगठन सशक्तिकरण एवं किसान हितों पर हुई चर्चा
भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, संगठन सशक्तिकरण एवं किसान हितों पर हुई चर्चा

समस्तीपुर, 27 जून 2026।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, समस्तीपुर की जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय, समस्तीपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री बिरेंद्र यादव ने की, जबकि मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष श्री देवानंद प्रसाद यादव ‘शंकर यादव’ ने किया।
बैठक के मुख्य अतिथि बिहार भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री राम सुमिरन सिंह जी रहे। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती, किसानों के हितों की रक्षा एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया।
बैठक में वक्ता के रूप में श्री संजीव सिंह, श्री प्रवीण सिंह कन्हैया, श्रीमती पूजा सिंह एवं श्री शैलेन्द्र सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया।
इस अवसर पर प्रशांत कुमार, मनीष कुमार, पिंकी यादव, प्रभात कुमार, रिजवान हाश्मी, विकास झा, रामसगुन झा, कुमार गौरव, नन्द किशोर गुप्ता, विजय पांडे, मोहन कुमार सहित बड़ी संख्या में जिला एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों तथा किसान हित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने “सशक्त संगठन, समृद्ध किसान और विकसित बिहार” के संकल्प के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


