
स्नातक निर्वाचन: डॉ धर्मांस रंजन अंकुर के समर्थन में शिवाजीनगर में जनसंपर्क अभियान।
स्नातक निर्वाचन: डॉ धर्मांस रंजन अंकुर के समर्थन में शिवाजीनगर में जनसंपर्क अभियान।
स्नातक निर्वाचन: धर्मांस कुमार अंकुर के समर्थन में शिवाजीनगर में जनसंपर्क अभियान।

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी धर्मांस कुमार अंकुर के समर्थन में शुक्रवार को शिवाजीनगर प्रखंड की कई पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से

मुलाकात कर अंकुर के पक्ष में मतदान करने की अपील की।जनसंपर्क अभियान में पंकज कुमार, उमेश चौधरी, विजेंद्र कुमार और उमेश प्रसाद सिंह सहित कई लोग शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न पंचायतों में मतदाताओं से संवाद किया और प्रत्याशी के विचारों तथा प्राथमिकताओं की जानकारी दी।होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं प्रत्याशी डॉ. धर्मांस रंजन ने मतदाताओं से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षकों के अधिकार और सम्मान, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुविधाओं, पारदर्शिता और जवाबदेही जैसे मुद्दों पर समर्थन मांगा। उन्होंने मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।



