समस्तीपुर
खानपुर पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।
खानपुर पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।
खानपुर पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।

आशुतोष झा
खानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग पंचायतों में छापेमारी कर दो गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आरोपितों को गिरफ्तार किया। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शिवसिंहपुर गांव निवासी बुधन राम के पुत्र कमलू राम और टेंगराहा गांव निवासी गजेंद्र ठाकुर के पुत्र राजेश ठाकुर के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में छापेमारी कर दोनों वारंटियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि एनबीडब्ल्यू वारंट के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है और आगे भी छापेमारी जारी रहेगी।