दिल्ली एवं एनसीआरसमस्तीपुर

दीदी जी फाउंडेशन द्वारा भव्य समारोह आयोजित कर किया गया छठ पूजन सामग्री का वितरण।

दीदी जी फाउंडेशन द्वारा भव्य समारोह आयोजित कर किया गया छठ पूजन सामग्री का वितरण।

दीदी जी फाउंडेशन द्वारा भव्य समारोह आयोजित कर किया गया छठ पूजन सामग्री का वितरण।

छठ पूजा सभी धर्मों के लोगों की पसंदऔर विश्व कीधरोहर : अधिवक्ता संजय बबलू अपने लिए तो सभी जीते है दूसरों के लिए जीना ही महानता: सुमन दीदी। प्रत्येक वर्षकीभांति इस वर्ष भी छठपूजा के अवसर पर दीदीजी फाउंडेशन विभूतिपुर समस्तीपुर, के तरफ से छठ व्रतियों के बीच छठ पूजा सामग्री का निःशुल्क वितरण समारोह आयोजित कर किया किया गया

पूजन सामग्री वितरण समारोह में बिहारएनजीओ संघ के सचिव सह अधिवक्ता डॉ संजय कुमार बबलू जिलापरिषदसदस्य रीना राय पूर्व मुखिया मनीषा देवी समाज सेवी एवं पूर्व विधान सभा प्रत्याशी कंचन भारती, युवाशाला के अध्यक्ष विकास कुमार परिवर्तन के समाज सेवी विवेक कुमार, दीदी जी फाउंडेशन के उपाध्यक्ष मोहम्मद एहसान अहमद, सचिव गुंजन किन्नर डॉ बबलू दास युवा पत्रकार केशव कुमार समाज सेवी अभिषेक रंजन आदि उपस्थित थे। सभी आगत अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन की अध्यक्ष सुमन दीदी ने अंग वस्त्र प्रदान करके किया। इस अवसर पर 300 से ज्यादा छठ व्रत्तियों के बीच सूप साड़ी नारियल अगरबत्ती आदि का वितरण किया गया । समारोह को संबोधित करते हुए किन्नर समुदाय की नेत्री फाउंडेशन की अध्यक्ष सुमन दीदी ने कहा अपने लिए तो सभी जीते है दूसरों के लिए जीना ही महानता है। छठ में उगते और डूबते दोनों सूर्य भगवान की पूजा हमारे सामाजिक समरसता को दर्शाता है। मुख्य अतिथि के पद से समारोह को संबोधित करते हुए एन जी ओ संघ बिहार के महासचिव डॉ संजय कुमार बबलू ने कहा पूरे विश्व में छठ पूजा सभी धर्मों के लोगों द्वारा मनाया जाता है। कोई भी श्रद्धालु गरीबी के कारण पूजा से वंचित नही रह जाए ये जवाबदेही सामाजिक संगठनों एवं समाज की हैउन्होंने दीदीजी फाउंडेशन के अध्यक्ष सुमन दीदी के ऐसे क्रिया कलापों से समाज को सीख लेने का आह्वान किया। जिला पार्षद रीना राय ने क्षेत्र की जनता को छठ पूजा कीशुभकामना देते हुए कहा छठी मैया सबको खुश रखे यही मेरी कामना है। युवा नेत्री कंचन भारती ने ऐसे नेक कार्य के लिए सुमन दीदी को बधाई देते हुए कहा आप समाज की धरोहर है। फाउंडेशन की सचिव गुंजन किन्नर के छठ गीत गाकर लोगो को मंत्र मुग्ध कर दिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button