बेगूसराय

संध्याकालीन ओपीडी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी में सामान्य भीड़ आने लगी है,,, डॉ मनोज कुमार

संध्याकालीन ओपीडी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी में सामान्य भीड़ आने लगी है,,, डॉ मनोज कुमार

संध्याकालीन ओपीडी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी में सामान्य भीड़ आने लगी है,,, डॉ मनोज कुमार।

अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज।

बिहार सरकार द्वारा सभी सरकारी अस्पतालों में शुरू किए गए ।संध्याकालीन ओपीडी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी में सामान्य भीड़ आने लगी है। उक्त बातें बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा मनोज कुमार ने नियमित निरीक्षण करने के दौरान कहा। उन्होंने संध्याकालीन ओपीडी में आए हुए मरीजों को प्रातः ओपीडी की तरह बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करने का निर्देश ओपीडी में कार्यरत कर्मियों को दिया। वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बीएचएम संजय कुमार ने बताया कि बरौनी सीएचसी में विगत 8 जून से समय 4 बजे से 6 बजे तक संध्याकालीन ओपीडी आरम्भ किया गया है। संध्याकालीन ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या में प्रतिदिन वृद्धि दर्ज किया जा रहा है। पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सीएचसी बरौनी में प्रातः ओपीडी में वाइटल ,सामान्य चिकित्सा, इमरजेंसी, नॉर्मल सर्जरी, निःशुल्क दवा, सभी प्रकार के रक्त एवं मूत्र जाँच, एक्सरे , ईसीजी, ड्रैसिंग, टीबी कक्ष सहित सुविधा प्रदान किया जाता है। अभी संध्याकालीन ओपीडी में वाइटल, सामान्य चिकित्सा, इमरजेंसी, कीट से होने वाली रक्त एवं मूत्र जाँच, ईसीजी, ड्रेसिंग, निःशुल्क दवा की उपलब्ध कराई जा रही है। मरीजों की संख्या में और भीड़ बढ़ने पर सुविधा प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके लिए रोस्टर ड्यूटी में भी संशोधन किया जाएगा। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डा मनोज कुमार, डा गोविन्द कुमार, बीएचएम संजय कुमार, लेखपाल लालमोहन, सीएचओ नितिन कुमार, एएनएम सोनी कुमारी, डाटा ऑपरेटर अमित कुमार, एनएम खुशबू कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button