पूर्णिया

पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र में विधायक विजय खेमका ने विकास योजनाओं का लिया जायजा, विभिन्न वर्गों से किया संवाद

पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र में विधायक विजय खेमका ने विकास योजनाओं का लिया जायजा, विभिन्न वर्गों से किया संवाद

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान

पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र में विधायक विजय खेमका ने विकास योजनाओं का लिया जायजा, विभिन्न वर्गों से किया संवाद

पूर्णिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नया इतिहास रचने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “12 साल बेमिसाल, 12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” अभियान के तहत पूर्णिया विधानसभा के ग्रामीण पश्चिम मंडल क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में विधायक विजय खेमका ने भाग लेकर जनसंपर्क अभियान को गति दी तथा आम लोगों से संवाद स्थापित किया।
पंचायत भवन से लेकर आदिवासी और महादलित टोलों तक पहुंची भाजपा
अभियान के तहत ईस्ट ब्लॉक के सिकंदरपुर-बरसौनी पंचायत भवन में प्रबुद्ध जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद महाराजपुर चिकनी आदिवासी टोला में अनुसूचित जनजाति समाज के लोगों के साथ संवाद किया गया। रामपुर डलिया घाट नया टोला के समीप सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों का अवलोकन कर स्थानीय महिला-पुरुषों के साथ गोष्ठी आयोजित हुई। महेंद्रपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तथा बैंक का निरीक्षण कर विधायक ने लाभार्थियों से योजनाओं की जानकारी ली। वहीं भोगा करियात के झटाहा महादलित टोला में जनसंवाद तथा गौरा पंचायत के मझुवा गांव में प्रबुद्ध जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीरपुर पंचायत के शिमलगाछी गांव में फूलों की खेती करने वाले किसानों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
मोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा विकास का नया इतिहास : विजय खेमका
विधायक विजय खेमका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है और 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 12 वर्षों तक बिना अवकाश लिए राष्ट्रसेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। 4,399 दिनों से अधिक के कार्यकाल के साथ उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल किया है।
उन्होंने कहा कि यह 12 वर्षों का कालखंड विकास, सुशासन, सेवा और जनकल्याण का स्वर्णिम अध्याय रहा है। गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, डिजिटल भारत, आत्मनिर्भर भारत और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। आज विश्व समुदाय भारत की बढ़ती ताकत और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना कर रहा है।
विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने का आह्वान
विधायक ने कहा कि विकसित भारत-2047 का लक्ष्य प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में साकार होगा और भारत आत्मनिर्भर, समृद्ध तथा विश्वगुरु राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, निरोग एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए सभी नागरिकों से राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनोज गोस्वामी, भाजपा के वरिष्ठ नेता, बूथ अध्यक्षगण, पार्टी कार्यकर्ता, किसान, अनुसूचित जनजाति एवं महादलित समाज के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button