बिहार एवं झारखंड

अररिया में इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा की तैयारी, राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर बैठक

अररिया में इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा की तैयारी, राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर बैठक

अररिया में इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा की तैयारी, राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर बैठक

सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता एकजुट, 24 अगस्त को ऐतिहासिक वोटर अधिकार यात्रा का संकल्प

अररिया।

इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा को 24 अगस्त को अररिया जिले में सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कार्यालय, गांधी आश्रम में बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक से पहले भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 81वीं जयंती मनाई गई।

बैठक में वोटर अधिकार यात्रा के जिला कॉर्डिनेटर श्री नदीम जावेद और अररिया विधानसभा कॉर्डिनेटर अली मेहंदी ने यात्रा की रूपरेखा और रणनीति साझा की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष शाद अहमद ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि अपने क्षेत्रों से अधिकतम लोगों को यात्रा में शामिल कराएं।

आरजेडी जिला अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि उनकी पार्टी की ओर से भी बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में भाग लेंगे। नदीम जावेद ने स्पष्ट किया कि यह यात्रा बिहार और पूरे देश में वोट चोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ संदेश देने का काम करेगी। अली मेहंदी ने आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

फारबिसगंज विधानसभा की शक्ति अभियान कॉर्डिनेटर काजल गुप्ता ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी का भरोसा दिलाया और कहा कि सेकड़ों बहनों के साथ राहुल गांधी का स्वागत किया जाएगा।

बैठक में शामिल प्रमुख नेता और कार्यकर्ता:

विधायक शहनवाज आलम, अररिया विधायक आबिदुर रहमान, सीपीएम नौशाद आलम, रामविनय माले, रामबिलास यादव, वीआईपी हरि नारायण प्रामाणिक, पूर्व विधायक जाकिर अनवर, पूर्व विधायक अनिल यादव, महिला कांग्रेस से गुलशन आरा, कुमारी माला, मासूम रजा, मासूम अंजार, अमरदीप, आफताबूर रहमान, अमरीश राहुल, प्रदीप कर्ण, संतोष झा, मनोज विश्वास, आबिद अंसारी, दिलीप पासवान, गुलाबचंद ऋषिदेव, शशिभूषण झा, भोला शंकर तिवारी, ओवेश यासीन, कंचन विश्वास, मंजूर आलम, संजीव शेखर, गौरव गुप्ता, अमन रजा, निशांत जायसवाल, प्रिंस मालाकार सहित सैकड़ों गठबंधन कार्यकर्ता।

बैठक में सभी ने यात्रा की सफलता के लिए एकजुटता और सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया, जिससे अररिया जिले में यह वोटर अधिकार यात्रा ऐतिहासिक रूप ले सके।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button