समस्तीपुर

खानपुर में भव्य विष्णु महायज्ञ के दौरान 24 अवतारों की प्राण प्रतिष्ठा, मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री और सांसद हुए शामिल।

खानपुर में भव्य विष्णु महायज्ञ के दौरान 24 अवतारों की प्राण प्रतिष्ठा, मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री और सांसद हुए शामिल।

खानपुर में भव्य विष्णु महायज्ञ के दौरान 24 अवतारों की प्राण प्रतिष्ठा, मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री और सांसद हुए शामिल।

चकोटी मठ में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मंत्र उच्चारण के साथ किया पूजा अर्चना।

समस्तीपुर/बिहार

रिपोर्ट/ उमेश चौधरी

समस्तीपुर/ खानपुर प्रखंड अंतर्गत कानूविशन पंचायत स्थित चकोटी मठ परिसर में आयोजित 9 दिवसीय विष्णु महायज्ञ के छठे दिन बुधवार को भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ,स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार शामिल हुए। वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा हुआ । मुख्यमंत्री , उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री , सांसद नि वैदिक मंत्रों के बीच पूजा अर्चना की।कार्यक्रम में हुए शामिल। इस ऐतिहासिक अवसर पर भगवान विष्णु के 24 अवतारों की मूर्तियों की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। बताया जा रहा है कि बिहार में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में 24 अवतारों की मूर्तियों की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा एक साथ की गई है, जिससे यह आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बन गया।इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, समस्तीपुर सांसद सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से खानपुर स्थित बीके कोल्ड स्टोरेज परिसर में बने हेलीपैड पर पहुंचे, जहां से वे सड़क मार्ग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के बीच चकोटी मठ परिसर पहुंचे। पहुंचते ही उन्होंने मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और आयोजन की सराहना की।पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से छावनी में तब्दील कर दिया गया था। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए कई मार्गों का डायवर्जन भी किया गया था। एसपी, डीएम, डीएसपी सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और यज्ञ स्थल की मॉनिटरिंग करते रहे।कार्यक्रम की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में खानपुर थाना अध्यक्ष शिवपूजन कुमार, अपर थाना अध्यक्ष पूनम कुमारी सहित कई थानों की पुलिस टीम सक्रिय रही। हथौड़ी, वारिसनगर और मथुरापुर थाना पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही। वहीं अंचलाधिकारी मनीष कुमार, बीपीआरओ संजीव कुमार सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।मठ के महंत श्री श्री 1008 राम सेवक दास जी महाराज ने बताया कि भगवान विष्णु के 24 अवतारों की मूर्तियों की स्थापना बिहार में पहली बार चकोटी मठ परिसर में की गई है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व ऐसी भव्य स्थापना केवल मध्य प्रदेश के इंदौर में देखने को मिली है, जबकि अब दूसरा बड़ा स्थान खानपुर चकोटी मठ बन गया है।इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों के आगमन पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया और उन्होंने गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरा वातावरण भक्ति, आस्था और उत्सव के रंग में डूबा रहा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button