बिहार एवं झारखंड

वोट की चोरी ही नहीं बल्कि डकैती की तैयारी में जुटी हैं भारतीय जनता पार्टी – विष्णुदेव सिंह यादव

वोट की चोरी ही नहीं बल्कि डकैती की तैयारी में जुटी हैं भारतीय जनता पार्टी – विष्णुदेव सिंह यादव

वोट की चोरी ही नहीं बल्कि डकैती की तैयारी में जुटी हैं भारतीय जनता पार्टी – विष्णुदेव सिंह यादव

एन डी ए के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को राजद जिलाध्यक्ष ने बताया फ्लॉप

प्रखंड क्षेत्र के विधानसभा स्तरीय एन डी ए कार्यकताओं की बैठक को राष्ट्रीय जनता दल ने फ्लॉप बताया हैं। राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि एक तरफ आम मतदाताओं को उनके अधिकारों से वंचित कर देनी वाली भाजपा गांव टोलो के मजदूर किसानों को अपने जुमलो से ओतप्रोत कर रही हैं। अधिकाधिक प्रचार प्रसार के बाद भी किसान नौजवानों ने सम्मेलन में भाग नहीं लिए, जो भी शामिल हुए उन्हें भाड़े की मदद से शामिल कराया गया। वहीं जदयू लोजपा एवं हम पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की भी उपेक्षा हुई।
जिलाध्यक्ष ने बिहार भर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्ष को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा लोगों के वोट देने के अधिकार को छीनने के लिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रही है। आजादी के बाद से ही संवैधानिक संस्थाओं में अपनी प्रतिष्ठा बरकरार रखने वाली चुनाव आयोग महज गोदी आयोग बनकर रह गई हैं।
लोकतंत्र की जननी बिहार से लोकतंत्र खत्म नहीं करने दिया जाएगा। ‘‘वोट की चोरी नहीं, बल्कि डकैती’’ की जा रही है। बाबा साहेब अंबेडकर और हमारे संविधान ने सबको वोट देने की ताकत दी। लेकिन भाजपा के लोग जो काम खुद नहीं करते, वो चुनाव आयोग से करवाने के साथ जुमलो की बरसात युद्ध स्तर पर करने को अमादा रहतें हैं।

विष्णुदेव सिंह यादव, जिलाध्यक्ष
राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ,मधुबनी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button