
पंजाब के लुधियाना में आयोजित तीन दिवसीय चित्रगुप्त महोत्सव संयोजक सुधीर कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
पंजाब के लुधियाना में आयोजित तीन दिवसीय चित्रगुप्त महोत्सव संयोजक सुधीर कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
पंजाब के लुधियाना में आयोजित तीन दिवसीय चित्रगुप्त महोत्सव संयोजक सुधीर कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
चित्रगुप्त पीठाधीश्वर सच्चिदानंद महाराज, ने उपस्थिति कायस्थ समाज के लोगों को आहवान किया भगवान चित्रगुप्त के आराध्य के लिए कुछ वक्त निकाल लिया करे। आज अन्य समाज के लोग भी भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चन कर दिए है। परन्तु हम चित्रगुप्त के वंशज उन्हें भूल रहे है।
रामायण वैदिक यूनिवर्सिटी अयोध्या, महर्षि महेश योगी इंस्टीट्यूशनल ग्रुप), के चेयर मैंन श्री अजय प्रकाश ने चित्रांश समाज को आगे आकर चित्रांश समाज के बीच शिक्षा का अलख जगाने के लिए आगे आने की अपील की।
महामंडलेश्वर सुरेशानंद जी ने चित्रगुप्त महोत्सव में आए सभी लोगों को आशीष बचन देते हुए कहा कि यह समाज देश के लिए गौरव की बात रही है। हम सबों का दायित्व है कि इस गौरव को बचाए रखे।
इस अवसर पर मिशन टू करोड़ चित्रांश के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कर्ण उपाध्यक्ष अनिलेश्वर माधव, सचिव मनोज लाल दास मनु, ने भी सभी लोगों से अपील की वे आपस में बांटने के बजाय एकजुट रहे ताकि कायस्थ समाज अपनी पहचान को बनाए रखें। इस अवसर पर अभिषेक श्रीवास्तव, दास पुष्कर,नूतन रानी सिंहा, प्रीति,वंदना , सीमा वर्मा,जय प्रकाश श्रीवास्तव,विनोद श्रीवास्तव,शिशिर कांत श्रीवास्तव, हरेंद्र सिंहा,बलदाऊ श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
इस अवसर मध्यप्रदेश,उत्तरप्रदेश, बिहार,राजस्थान,गुजरात,छत्तीसगढ़ ,दिल्ली एन सी आर ,चंडीगढ़,पंजाब से आए हुए तमाम चित्रांश को संयोजक सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने हृदय से आभार व्यक्त किया।