
पेड़ से लटका मिला युवक युवती हत्या या आत्म हत्या का आशंका!
पेड़ से लटका मिला युवक युवती हत्या या आत्म हत्या का आशंका!
पेड़ से लटका मिला युवक युवती हत्या या आत्म हत्या का आशंका!

अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के महिसारी गांव में एक पेड़ से लटका मिला आशिक और माशूक का शव,,,,,शव मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और देखते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार जब शनिवार की सुबह लोग खेत की ओर जा रहे थे तभी एक युवक और एक युवती का शव देखा ,,,,शव देखते ही लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़ पड़े और काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने इन दोनों युवक युवती को आपत्ति जनक में देख लिया होगा और उसकी हत्या कर यहां लाकर पेड़ से टांग दिया होगा। वैसे खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। वही जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच मे जुट गईं है ।



