बिहार एवं झारखंडराजनीति

वनिर्वाचित विधायक ईश्वर मंडल ने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से की शिष्टाचारिक मुलाकात

वनिर्वाचित विधायक ईश्वर मंडल ने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से की शिष्टाचारिक मुलाकात

वनिर्वाचित विधायक ईश्वर मंडल ने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से की शिष्टाचारिक मुलाकात

राज्यसभा सांसद से मुलाकात के बाद पार्टी एवं संगठन के प्रति होता हैं खासे उत्साहवर्धन – ईश्वर मंडल

दरभंगा ग्रामीण विधानसभा से ऐतिहासिक जीत हासिल कर जदयू के नवनिर्वाचित विधायक सह जिलाध्यक्ष ईश्वर कुमार मंडल ने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा से शिष्टाचारिक भेंट किया। इस दौरान कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा को मिथिला परंपरानुसार पाग एवं अंगवस्त्र से सहर्ष सम्मानित भी किया। जारी विज्ञप्ति में नवनिर्वाचित विधायक ईश्वर मंडल ने कहा कि राज्यसभा सांसद से भेंट एवं सानिध्य प्राप्त होते ही हम जदयू के सिपाहियों का खासे उत्साहवर्धन पार्टी एवं संगठन के प्रति होता हैं। विधायक श्री मंडल ने सूबे के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के द्वारा एक संगठन के छोटे सिपाही को ऐसे दायित्व दिए जाने पर कृतज्ञता व्यक्त किया।साथ ही उन्होंने क्षेत्र की जनता के प्रति आभार प्रकट करते हुए जीत का संपूर्ण श्रेय नीतीश-नरेंद्र की जोड़ी को दिया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने श्री मंडल को आशीर्वाद देते हुए सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन के पूर्ण सफल होने की मंगलकामना की। साथ ही राज्यसभा सांसद ने अपनी कार्यशैली से क्षेत्र की महान जनता का भरोसा विकासात्मक कार्यो के माध्यम से जीतने की बात कही।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button