खेलबिहार एवं झारखंड

राज्य स्तरीय विद्यालय नेटबॉल ओपन ट्रायल में 16 जिलों के 220 खिलाड़ी पहुंचे समस्तीपुर

राज्य स्तरीय विद्यालय नेटबॉल ओपन ट्रायल में 16 जिलों के 220 खिलाड़ी पहुंचे समस्तीपुर

राज्य स्तरीय विद्यालय नेटबॉल ओपन ट्रायल में 16 जिलों के 220 खिलाड़ी पहुंचे समस्तीपुर

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर। स्थानीय पटेल मैदान बुधवार को नेटबॉल खिलाड़ियों के जोश और ऊर्जा से सराबोर रहा। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय नेटबॉल ओपन ट्रायल प्रतियोगिता 2025-26 का आगाज बड़े उत्साह के साथ हुआ। उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी सह महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विवेक कुमार शर्मा और नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव संतोष कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और खुद नेटबॉल खेलकर किया। उद्घाटन के दौरान मैदान में मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि ट्रायल में बिहार के 38 जिलों में से 16 जिलों के कुल 220 खिलाड़ी शामिल हुए, जिनमें 120 बालिकाएं और 100 बालक खिलाड़ी रहे। ट्रायल अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों आयु वर्ग में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता को पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने तकनीकी पदाधिकारियों की तैनाती की है। गुरुवार को चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी जाएगी। प्रतियोगिता को सफल बनाने में खेल कार्यालय के प्रधान सहायक वरुण कुमार सिंह, शिक्षक सुभीत कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक विनय कुमार विनय, खेल शिक्षक सह जिला नेटबॉल एसोसिएशन के सचिव राहुल कुमार, उमेश कुमार, बिग्नेश कुमार, निखिल कुमार, अंजनी कुमार और कार्यपालक सहायक अंशु कुमार सिन्हा की टीम ने लगातार मेहनत की। दिनभर पटेल मैदान का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। युवा खिलाड़ियों में चयन को लेकर रोमांच साफ झलक रहा था। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि ऐसे आयोजन न सिर्फ प्रतिभाओं को मंच देते हैं, बल्कि राज्य में नेटबॉल के स्तर को भी मजबूत करते हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button