
सुशासन के नए पथप्रदर्शक सम्राट चौधरी नेता, विजय कुमार सिन्हा उपनेता—पंकज पटेल ने दी हार्दिक शुभकामनाएँ
सुशासन के नए पथप्रदर्शक सम्राट चौधरी नेता, विजय कुमार सिन्हा उपनेता—पंकज पटेल ने दी हार्दिक शुभकामनाएँ
सुशासन के नए पथप्रदर्शक
सम्राट चौधरी नेता, विजय कुमार सिन्हा उपनेता—पंकज पटेल ने दी हार्दिक शुभकामनाएँ
पूर्णियां।

भाजपा विधायक दल में नए नेतृत्व के चयन के बाद बिहार की राजनीति में उत्साह की नई लहर दौड़ गई है। सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता तथा विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुने जाने पर भाजपा के लोकप्रिय नेता पंकज कुमार निराला उर्फ पंकज पटेल ने दोनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
पंकज पटेल ने कहा—
“मुझे पूर्ण विश्वास है कि दोनों वरिष्ठ नेताओं का अनुभव, मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प बिहार में सुशासन, पारदर्शिता और विकास की दिशा को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। पार्टी का यह निर्णय संगठन को नई ऊर्जा और जनता को नए विश्वास का संबल देगा।”
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का यह नेतृत्वात्मक निर्णय आने वाले समय में बिहार की राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन और जनहित की योजनाओं को गति देने वाला साबित होगा।



