बिहार एवं झारखंडराजनीति

भागार में भाजपा का नया पावरफ्रेम ,सम्राट चौधरी नेता, विजय कुमार सिन्हा उपनेता बिहार में ‘विकास मॉडल 2.0’ की शुरुआत,नूतन गुप्ता ने दी बधाई, बोलीं—‘बिहार की तस्वीर बदलेगा यह नेतृत्व’

भागार में भाजपा का नया पावरफ्रेम ,सम्राट चौधरी नेता, विजय कुमार सिन्हा उपनेता बिहार में ‘विकास मॉडल 2.0’ की शुरुआत,नूतन गुप्ता ने दी बधाई, बोलीं—‘बिहार की तस्वीर बदलेगा यह नेतृत्व’

अटल सभागार में भाजपा का नया पावरफ्रेम ,सम्राट चौधरी नेता, विजय कुमार सिन्हा उपनेता

बिहार में ‘विकास मॉडल 2.0’ की शुरुआत,नूतन गुप्ता ने दी बधाई, बोलीं—‘बिहार की तस्वीर बदलेगा यह नेतृत्व’

पूर्णियां।

प्रदेश भाजपा कार्यालय के अटल सभागार में बुधवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक ने बिहार की राजनीति में नया मोड़ ला दिया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न भाजपा विधानमंडल दल की इस रणनीतिक बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना गया।

वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने बढ़ाई बैठक की गरिमा

बैठक में बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, एवं सह-प्रभारी दीपक प्रकाश की उपस्थिति ने इस निर्णय की गंभीरता और महत्व को और अधिक प्रबल बना दिया।
भाजपा ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया—“जनसेवा हमारा संकल्प, विकसित बिहार हमारा लक्ष्य।”

नूतन गुप्ता ने दी बधाई, बोलीं—‘बिहार की तस्वीर बदलेगा यह नेतृत्व’

भाजपा की प्रखर नेत्री एवं पूर्णिया जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने दोनों नेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा—
“आपके अनुभव, नेतृत्व और दूरदर्शिता से बिहार में विकास की नई परिभाषा स्थापित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित बिहार के विजन को साकार करने में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।”

अटल सभागार से निकला संदेश—नया दौर, नई ऊर्जा

इस चयन को भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, मजबूत टीमवर्क और राजनीतिक स्थिरता की नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
बिहार में भाजपा का ‘विकास मॉडल 2.0’ अब पूरी धार के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button