
विजय कुमार सिन्हा उपनेता बने

उप महापौर पल्लवी गुप्ता बोलीं—“यह चयन भाजपा संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगा”
पूर्णिया। भाजपा के भीतर नए नेतृत्व चयन को लेकर उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में नगर निगम पूर्णिया की उप महापौर एवं भाजपा नेत्री पल्लवी गुप्ता ने वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा को भाजपा विधायक दल का उपनेता बनाए जाने पर हार्दिक बधाई दी है।
पल्लवी गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि विजय कुमार सिन्हा का उपनेता पद पर चयन उनके अनुभव, जनसमर्पण और सजग नेतृत्व की स्वाभाविक पुष्टि है। वे हमेशा संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता से उठाने में अग्रणी रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस निर्णय से भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश पैदा हुआ है और संगठन को नई गति मिलेगी



