खेल

खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ एनएसएस कैम्प हुआ सम्पन्न

खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ एनएसएस कैम्प हुआ सम्पन्न

खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ एनएसएस कैम्प हुआ सम्पन्न

रोहतक। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रिठाल में आयोजित सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर के समापन समारोह में आज बच्चों ने खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही, उन्होंने कैम्प के दौरान के अपने अनुभवों को भी साझा किया। दस चुनिंदा स्वयंसेवकों अंजू, खुशबू, खुशी, कशिश, तमन्ना, प्रीति, सरिता, नेहा, साहिल और आशीष को कैम्प के दौरान उनकी उत्कृष्ट भूमिका के लिए बेस्ट वॉलंटियर का अवार्ड प्रदान किया गया।

शिविर की शुरुआत एनएसएस लक्ष्य गीत से हुई। तत्पश्चात प्रिंसिपल रविन्द्र कुमार ने बच्चों को समाज सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यहां से कौशल आपने सीखे हैं और सेवा की जो भावना आपने दिखाई है, वह आपके जीवनभर काम आएगी और आपकी सफलता में बड़ी भूमिका निभाएगी। स्टॉफ सदस्य सौरभ और परमजीत ने भी बच्चों को संबोधित किया व पुरस्कार वितरित किए।

कार्यक्रम अधिकारी सीमा सैनी ने शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि कैम्प के दौरान बच्चों ने रोहतक स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट का दौरा कर पकवान और केक बनाने सीखे। इसके अलावा, हेल्थफुलनेस मेडिटेशन सेंटर में जाकर मेडिटेशन का अभ्यास किया व जागरूकता रैली से गांववासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने खेलों, सांस्कृतिक गतिविधियों, साफ सफाई व पोस्टर मेकिंग कॉम्पिटिशन में भी भाग लिया तथा अलग अलग विषयों से जुड़ी नई बातें सीखीं। कार्यक्रम अधिकारी ने विषय वक्ताओं के साथ साथ, प्रिंसिपल महोदय, प्राध्यापकों व अन्य स्टॉफ सदस्यों का भी शिविर में सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की थीम पर आयोजित इस विशेष शिविर में बच्चों ने देशभक्ति व जागरूक गीत तथा नृत्य प्रस्तुत किए और खो खो व अन्य पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन किया।

– सीमा सैनी, कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस, राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ मा. विद्यालय, रिठाल, रोहतक।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button