
डीआईओ पुलिस टीम ने वाहन की जांच के दौरान दो युवक को 258.75 ग्राम स्मैक एवं दो मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार।
डीआईओ पुलिस टीम ने वाहन की जांच के दौरान दो युवक को 258.75 ग्राम स्मैक एवं दो मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार।
डीआईओ पुलिस टीम ने वाहन की जांच के दौरान दो युवक को 258.75 ग्राम स्मैक एवं दो मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार।

अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज।
डीआईओ पुलिस टीम ने बेगुसराय के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत हल्दिया पेट्रोल पम्प के पास से वाहन की सधन जांच के दौरान दो व्यक्ति को 258.75 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।उसके पास से दो मोबाइल और एक बाइक भी जफ्त किया है।वही बताया जाता है कि 30 लाख रुपए से अधिक के स्मैक बरामद किया है।इसकी जानकारी एसपी मनीष ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। गिरफ्तार दोनों युवक का नाम अंकित कुमार और बिट्टू कुमार है जो बेगूसराय नयागांव थाना क्षेत्र के नया गांव का रहने वाला है।बाइक से दोनों युवक मंझौल से बेगूसराय जा रहा था। पुलिस दोनों युवक से सघन पूछताछ कर रही है।वहीं पुलिस ने साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शालिग्रामी गांव में मिला।जहां एक मिनी गन फैक्ट्री का भी पुलिस ने उद्भेदन किया।एसटीएफ पुलिस को यह सूचना मिली थी कि तेघरा थाना क्षेत्र के बनहारा गांव के रहने वाले राज किशोर राय का पुत्र कुख्यात अपराधी जो सरपंच बेटे का मर्डर केस का आरोपी था।वह हाल में ही जेल से छुटकर बाहर निकला है।गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और साहेबपुर कमाल, बलिया पुलिस की टीम द्वारा संयुक्त रुप से घेराबंदी कर उसे पकड़ने की पहुंची तो पुलिस को देखते ही उसपर पर गोली चलाना शुरु कर दिया,जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ गोली चलानी पड़ी।पुलिस की गोली से कुख्यात अपराधी शिवदत्त राय को जांध में दो गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया।इस कार्रवाई में एसटीएफ जवान के अलावे, बलिया डीएसपी व बलिया,साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस शामिल थे। वही पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का भी उद्भेदन शालिग्रामी गांव में किया।जहां से पुलिस को 01 कार्बाइन, 7 पिस्तौल, 01 अर्ध निर्मित रिवाल्वर, 02 कारतूस, 07 मैगजीन, 21 अर्ध निर्मित मैगजीन, 03 लाख 70 हजार नगद, सोना व चांदी जैसे कई जेवर, 02 बाइक एवं 01 ई – रिक्शा के अलावे उसके घर से 94 लीटर कोडीन सिरप भी बरामद किया है।



