बिहार एवं झारखंड

नाबालिग लड़की ने मनचलों की हरकतों से तंग आकर की आत्महत्या!

नाबालिग लड़की ने मनचलों की हरकतों से तंग आकर की आत्महत्या!

नाबालिग लड़की ने मनचलों की हरकतों से तंग आकर की आत्महत्या!

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में मनचलों से परेशान एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के द्वारा अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि कुछ मनचले लड़के अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करते थे और घटना से पूर्व कुछ लड़के उसके घर आए थे और लड़की को जबरन खींचकर अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगे लेकिन लड़की की मां ने विरोध किया तो लड़कों ने उसे छोड़ दिया। फिर वो कमरे में गई और फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना मोहिनउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मदूदाबाद गांव का बताया जा रहा है। इस संबंध में मृतका के भाई ने बताया कि, आरोपी लड़के काफी दिनों से मेरी बहन को परेशान कर रहे थे। कॉलेज और कोचिंग जाती थी तो उसे रास्ते में रोकते थे, उससे मोबाइल नंबर मांगते थे। बहन ने कई बार हम लोगों को बताया था। वहीं मृतका के टीचर भाई ने बताया कि, आरोपी युवक पिछले 5 महीने से परेशान कर रहा था। शनिवार को मैं मुजफ्फरपुर गया था। छोटा भाई और पिता भी घर पर नहीं थे। इसी दौरान आरोपी मेरे घर पहुंचा। वे मेरी बहन का नाम लेकर चिल्लाने लगा। इसी दौरान मेरी मां घर के बाहर आई। लड़के को देखकर पुलिस को फोन किया, लेकिन कोई नहीं पहुंचा।मृतका के परिजन के मुताबिक, नाबालिग ने छेड़खानी की जानकारी दी थी तो माता-पिता ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की थी। इसके बाद आरोपी ने माफी मांगी थी और दोबारा ऐसा न करने की बात कही थी। लेकिन आज नाबालिग अपने कुछ दोस्तों के साथ लड़की के घर पहुंचा और उसे जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगा। मृतका के भाई ने बताया कि, आरोपियों ने मेरी बहन का हाथ पकड़ लिया और जबरन खिंचकर ले जाने लगे। मेरी मां ने तत्काल मेरी बहन को छुड़ाया और पुलिस को कॉल करने लगी। मां ने कई बार पुलिस को कॉल किया, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। लोक-लाज की वजह से बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। करीब 10 मिनट बाद मेरी मां घर के अंदर पहुंची तो देखा कि कमरा अंदर से बंद है। काफी देर तक आवाज दी, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला।फिर मां ने रोते हुए पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद कुछ लोगों ने दरवाजा तोड़ा, तो देखा कि बहन फंदे से लटकी हुई है। उसे तत्काल फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, मौके पर मौजूद मृतका के मौसेरे भाई ने बताया कि, 20 से 25 लड़कों ने हमारे घर को घेर लिया था और दीदी को जबरन ले जा रहे थे,जब उन्हें रोका गया तो गंदी-गंदी गालियां देने लगे, धमकाने लगे। हालांकि, मौसी के विरोध के बाद सभी लड़के भाग गए।बता दें कि, मृतका इंटरमीडिएट की स्टूडेंट थी। उसके तीन बहन और तीन भाई हैं। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। एक भाई प्राइवेट टीचर, दूसरा भाई गोताखोर है, जबकि तीसरा भाई पुणे के किसी कंपनी में इंजीनियर है। छात्रा के पिता गांव में ही कारोबार करते हैं। इस संबंध में मोहिनउद्दीननगर थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। छात्रा के परिजनों की ओर से लिखित शिकायत की गई है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button