दिल्ली एवं एनसीआर

“इंडिया पोएट्री हाउस एवं जिला कारागार गोरखपुर के तत्वाधान में महान क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी के शहादत दिवस पर हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

"इंडिया पोएट्री हाउस एवं जिला कारागार गोरखपुर के तत्वाधान में महान क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी के शहादत दिवस पर हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

“इंडिया पोएट्री हाउस एवं जिला कारागार गोरखपुर के तत्वाधान में
महान क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी के शहादत दिवस पर हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन”

“शब्दों की श्रद्धांजलि”

इंडिया पोएट्री हाउस एवं जिला कारागार गोरखपुर के तत्वाधान में
महान क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी के शहादत दिवस पर
दिनांक 19 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का गरिमामय आयोजन जिला कारागार, गोरखपुर में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

कल जिला कारागार गोरखपुर में अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी की पुण्यतिथि पर सर्वप्रथम जेल के जेलर साहब आदरणीय श्री अरुण कुमार कुशवाहा एवं जेल अधीक्षक श्री डी के पाण्डेय से जेल के कार्यालय में शिष्टाचार भेंट हुई। उसके बाद हमें जेल के मुख्य द्वार से जेल के अंदर ले जाया गया और फिर पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कराया गया। उसके बाद हमें पूरा कारागार घुमाया गया एवं हर स्थान, स्मारक के बारे में बताया गया। अंत में इंडिया पोएट्री हाउस एवं जिला कारागार गोरखपुर की तरफ से आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मलेन के मंच पर पूरे मान सम्मान के साथ ले जाया गया पुष्प एवं पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया गया और फिर कवि सम्मलेन शुरू हुआ जिसमें सभी ने एक से बढ़ कर एक अपनी रचनाएं पढ़ी और ख़ूब तालियां बजी। युवा कवयित्री एवं लेखिका हिना कौसर ने पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भावपूर्ण कविताएं पढ़ी जिसे सभी में लोगों ने बहुत पसंद किया। इस प्रेरक आयोजन की गरिमा बढ़ाई
श्री डी. के. पाण्डेय (जेल अधीक्षक, गोरखपुर)
एवं श्री अरुण कुमार कुशवाहा (जेलर, गोरखपुर कारागार)
की गरिमामयी उपस्थिति ने।
काव्य मंच पर प्रदेश के विभिन्न अंचलों से पधारे
हिना कौसर ‘गोरखपुरी’ (गोरखपुर)
कवि आशीष उपाध्याय ‘एकाकी’ (गोरखपुर),
परी श्रीवास्तव (महाराजगंज),
अभिनाश पाण्डेय (खलीलाबाद),
आकृति तिवारी (बड़हलगंज)
सभी ने अपनी ओजस्वी, भावपूर्ण और संवेदनशील रचनाओं से
शहीद बिस्मिल जी को काव्यांजलि अर्पित की।
इस प्रेरणादायी आयोजन की परिकल्पना एवं सफल संचालन
दुर्गेश मौर्य ‘अंकुर’ (संस्थापक – इंडिया पोएट्री हाउस)
द्वारा किया गया।
मीडिया से बात करते हुए हिना कौसर ने बताया कि कार्यक्रम वास्तव में बहुत ही सफल, शानदार एवं गौरवपूर्ण था जो हमें सदैव स्मरण रहेगा।
हृदय से आभार एवं धन्यवाद इंडिया पोएट्री हाउस एवं जिला कारागार गोरखपुर का विशेष रूप से जेलर साहब श्री अरुण कुमार कुशवाहा सर जो आपने हमें इस अखिल भारतीय कवि सम्मलेन में आमंत्रित किया और इतना मान सम्मान, स्नेह और अपना आशीर्वाद दिया।
शब्दों से शौर्य का स्मरण, कविता से क्रांति का सम्मान।
शत्-शत् नमन, शहीद-ए-आज़म पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button