बिहार एवं झारखंड

(पटना) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बिक्रम एवं हुमाना पीपल टू पीपल इण्डिया संस्था के संयुक्त तत्वाधान में डायट

(पटना) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बिक्रम एवं हुमाना पीपल टू पीपल इण्डिया संस्था के संयुक्त तत्वाधान में डायट

डायट बिक्रम में द्वितीय एलुमनाई सम्मेलन संपन्न

ऋषि केश ’आप की आवाज’


(पटना) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बिक्रम एवं हुमाना पीपल टू पीपल इण्डिया संस्था के संयुक्त तत्वाधान में डायट पटना बिक्रम में में एक दिवसीय द्वितीय एलुमनाई कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन डायट पटना वरीय व्याख्याता संदीप कुमार, प्रभाकर, डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. एमडी ए रहमान ने दीप प्रज्वलन कर किया।

स्वागत उद्बोधन में वरीय व्याख्याता संदीप कुमार ने कहा कि डायट एलुमनाई एवं प्रशिक्षुओं का आपसी समन्वय शिक्षण गुणवत्ता को अधिक प्रबल बनाएगा एवं इससे डायट एवं एलुमनाई को पुनः मिलकर शिक्षण को ओर बेहतर करने में मदद मिलेगी।
डायट पटना एलुमनी कॉर्डिनेटर कृष्ण यादव ने एलुमनाई कार्यक्रम एवं आगामी योजना के बारे में विस्तार से बताया, व्याख्याता डॉ. श्रवण कुमार ने बहु शिक्षण पर एलुमनाई से चर्चा परिचर्चा कर विभिन्न अनुभवों का आदान प्रदान किया। डायट व्याख्याता प्रभाकर ने सभी एलुमनाई के साथ “शिक्षक की अनेक भूमिकाओं” पर विस्तार से चर्चा में शिक्षक के अपने विद्यालय संचालन में किए जाने वाले विभिन्न कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कार्य पद्धति एवं एक विद्यालय के दस्तावेजीकरण पर चर्चा की। कार्यक्रम में डायट वरीय व्याख्याता मेघा गंगवार, किरण भारती, डा सावित्री चौधरी, दिव्या कुमारी, डा आरती कुमारी, एच पी पी आई समन्वयक राघवेंद्र चौधरी, प्रीति कुमारी सहित पटना जिले के विभिन्न प्रखंड से 50 एलुमनाई शिक्षकों ने भाग लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button