
बीहट बाजार के फुटकर विक्रेता के लिए निजी जमीन लीज पर लेकर वेंडिंग जोन का होगा निर्माण।
बीहट बाजार के फुटकर विक्रेता के लिए निजी जमीन लीज पर लेकर वेंडिंग जोन का होगा निर्माण।
बीहट बाजार के फुटकर विक्रेता के लिए निजी जमीन लीज पर लेकर वेंडिंग जोन का होगा निर्माण।
सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हैं उसे मुक्त कराने की बनी सहमति।

अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज ।
नगर परिषद बीहट कार्यालय के सभागार में बुधवार को नप बीहट की सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद बबीता देवी ने किया।इस दौरान तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार एवं मटिहानी विधायक नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह का नप बीहट प्रशासन, मुख्य पार्षद बबीता देवी,उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने बुके व चादर भेंटकर सम्मानित किया। बैठक में गत बैठक की संपुष्टि, स्थायी समिति की बैठक में लिए गए 215 योजना सड़क व नाला निर्माण कार्य को लेकर सर्वसम्मति से प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।जिसकी लागत करीब बीस करोड़ रुपए की होगी।जिसका जल्द ही वार्ड पार्षद अनापत्ति लेकर निविदा की प्रक्रिया किया जाएगा। नप बीहट क्षेत्र में पार्क निर्माण, सौन्दर्यीकरण कार्य को लेकर वार्ड पार्षद द्वारा सूची उपलब्ध कराए ताकि पार्क निर्माण कर नप बीहट क्षेत्र को सुंदर स्वच्छ बनाया जाए। बैठक में वेडिंग जोन निर्माण को चर्चा हुई।जिस पर तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार एवं मटिहानी विधायक नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने कहा कि अतिक्रमण मुक्त कराने के दौरान जो भी फुटकर विक्रेता प्रभावित हुए हैं।जिनका दुकान हटाया गया है। वैसे फुटकर विक्रेता को सूचीबद्ध करते हुए नप बीहट बीहट चांदनी चौक सहित अन्य जगह पर प्राइवेट भूमि लीज पर लेकर वेंडिंग जोन निर्माण करके फुटकर विक्रेता को सस्ते दर पर उपलब्ध कराया जाए। जिसपर बोर्ड ने सर्वसम्मति से सहमति दी। तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने बताया कि जीरोमाइल गोलंबर बेगूसराय जिला का महत्वपूर्ण चौराहा है। जहां भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। जीरोमाइल चौराहा को माॅडल चौराहा बनाया जाएगा और सौन्दर्यीकरण कार्य किया जाएगा। इसके अलावा चौक चौराहों, सड़क, पोखर का भी सौन्दर्यीकरण कार्य किया जाएगा। तेघड़ा विधायक ने बताया कि सदन में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर परिषद बीहट का अपना सुंदर कार्यालय हो। वार्ड संख्या 25 पार्षद रुन्नी कुमारी ने सदन में बताया कि हाजीपुर पोखर पर सरकारी गैर मजरुआ जमीन उपलब्ध है।जिस पर नप बीहट कार्यालय का निर्माण किया जा सकता है।जो नप बीहट क्षेत्र के मध्य में है और नप बीहट की आम जनता को सुविधा होगी। जिस पर सदन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव को मंजूरी दी। जिसके बाद तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि हाजीपुर पोखर की भूमि का एनओसी बरौनी सीओ से नप बीहट कार्यालय लें ले और अगली बैठक में आगे की प्रक्रिया की जाएगी ताकि नप बीहट कार्यालय का अपना भवन हो। इसके साथ ही सदन में हर वार्ड में एक – एक सौ कंबल वितरण हेतु पार्षद सूची उपलब्ध कराए। इसके साथ ही अतिशीघ्र हर वार्ड में स्ट्रीट लाइट लगाया जाएगा। बीहट चांदनी चौक एवं जीरोमाइल गोलंबर पर नप बीहट द्वारा निर्मित शौचालय का टेंडर प्रक्रिया में संशोधन करते हुए न्यूनतम दर पर किया जाए। बैठक में साफ सफाई कार्य को लेकर उठाया गया।जिस पर विधायक ने कहा कि साफ सफाई व्यवस्था में सुधार होगा और सफाई कर्मचारी को उनको उचित वेतन दिया जाएगा। साथ ही स्वच्छता कर्मी के साथ जल्द ही तेघड़ा विधायक बैठक करके उनकी समस्या से अवगत होंगे और निदान किया जाएगा। इस अवसर पर उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार, लोक स्वच्छता पदाधिकारी प्रदीप कुमार, सीटी मनैजर चांदनी कुमारी, एसडीओ अनुराग कुमार ,जेई दिलरुबा खातून, प्रधान लिपिक राजकुमार, स्वच्छता निरीक्षक मो नदीम, सशक्त स्थाई समिति एवं सामान्य बोर्ड के वार्ड पार्षद मौजूद थे।



