
सदर विधायक विजय खेमका बोले— अटल विचार ही नए भारत की ताक़त
सदर विधायक विजय खेमका बोले— अटल विचार ही नए भारत की ताक़त
सदर विधायक विजय खेमका बोले— अटल विचार ही नए भारत की ताक़त
जन्म शताब्दी वर्ष में अटल को नमन, मोदी युग के सुशासन का संकल्प
पूर्णिया।

भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भाजपा मधुबनी कार्यालय में भाजपा नगर पश्चिम मंडल द्वारा अटल जयंती श्रद्धा, संकल्प और गरिमा के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में विधायक विजय खेमका ने जनसंघ काल से जुड़े वरिष्ठ व समर्पित कार्यकर्ताओं सकलदीप राजपाल, कमलेश्वरी मेहता, शकुंतला साह, मंडल अध्यक्ष गोपाल सिन्हा तथा जिला नेता राजीव राय और राजेश रंजन को अंगवस्त्र एवं तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
“राष्ट्रहित सर्वोपरि— यही अटल की पहचान”
अटल जी को नमन करते हुए विधायक विजय खेमका ने कहा कि विचारशील राजनीति, सुशासन और राष्ट्रहित सर्वोपरि का मंत्र अटल जी की सबसे बड़ी विरासत है, जो आज भी देश का मार्गदर्शन कर रही है।
उन्होंने कहा कि अटल जी की सुशासन की सोच को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त रूप से आगे बढ़ा रहा है।
मोदी नेतृत्व में चौमुखी विकास
विधायक ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत ने वैश्विक पहचान, आर्थिक मजबूती और तेज़ विकास की नई ऊँचाइयाँ छुई हैं। एनडीए की नई सरकार में बिहार में भी विकास की रफ्तार और तेज हुई है।
उन्होंने दो टूक कहा कि न्याय के साथ विकास की सरकार में अपराधियों को संरक्षण नहीं, भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं—अपराधी जेल में हैं और भ्रष्ट अधिकारियों पर सख़्त कार्रवाई हो रही है।
रानीपतरा में भी श्रद्धांजलि
रानीपतरा ग्रामीण भाजपा मंडल द्वारा आयोजित अटल जयंती कार्यक्रम में विधायक श्री खेमका ने भारत रत्न, शिक्षाविद एवं काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना मदन मोहन मालवीय जी को नमन किया। साथ ही तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर तुलसी के धार्मिक व औषधीय महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में पानो देवी, विजय मांझी, सुकेश पाल, बीरेंद्र सिंह, शशि चौधरी, मायारानी दास, पिंकी सिंह, कविता सिंह, मनोज मोनू, विमल मंडल, मोहित राय, मंटू चौधरी, रबिन्द्र यादव, ब्रह्मानंद मंडल, अजित सिन्हा, मिथलेश पोद्दार, नूतन श्रीवास्तव, बिनोद सिन्हा, रखी देवी, चंद्रकिशोर भगत, रामानंद महलदार, सुनीति सिन्हा, ममता झा, निरंजन झा, सोनू सिंह, सम्राट, प्रभात, राजेश गोस्वामी, पनियर पासवान सहित बड़ी संख्या में शक्तिकेंद्र कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



