बिहार एवं झारखंड

सांसद प्रदीप सिंह ने अटल को किया नमन, बोले— सुशासन ही सच्ची श्रद्धांजलि

सांसद प्रदीप सिंह ने अटल को किया नमन, बोले— सुशासन ही सच्ची श्रद्धांजलि

सांसद प्रदीप सिंह ने अटल को किया नमन, बोले— सुशासन ही सच्ची श्रद्धांजलि

स्कॉटिश पब्लिक स्कूल में अटल जयंती पर पुष्पांजलि, जीवन-विचारों पर हुई सार्थक चर्चा

अररिया।

भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस के अवसर पर स्कॉटिश पब्लिक स्कूल के प्रांगण में उनके तेल चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर अटल जी के जीवन, विचार और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि अटल जी का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाना उनके विचारों और मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अटल जी ने राजनीति को सेवा, संवेदना और संवाद से जोड़ा और देश को स्थिर नेतृत्व दिया।
अटल के विचार आज भी प्रासंगिक
सांसद ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का जीवन विचारशील राजनीति, लोकतांत्रिक मर्यादा और राष्ट्रीय एकता का आदर्श उदाहरण है। उनके द्वारा किए गए कार्यों और निर्णयों को वक्ताओं ने बारी-बारी से याद किया और वर्तमान संदर्भ में उनकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। उन्होंने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही मजबूत भारत का निर्माण संभव है।
गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर नरपतगंज विधायक देवयंती यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष गौतम शाह, चेयरमैन प्रतिनिधि धीरज नयन, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, जिला उपाध्यक्ष किरण कुमारी, जिला मंत्री सुष्मिता ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, अररिया नगर अध्यक्ष संजय कुमार अकेला, राजा मिश्रा, शांतिलाल जैन, अररिया नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना जैन, बाजारू सिंह, भरत ऋषि देव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करने और सुशासन, राष्ट्रसेवा व जनकल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button