
सुशासन दिवस पर बिक्रम में कृषि संगोष्ठी

ऋषि केश आप की आवाज
(पटना) गुरुवार 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर आयोजित जय जवान जय किसान जय विज्ञान तथा जय अनुसंधान विषयक संगोष्ठी कार्यक्रम प्रखंड कृषि कार्यालय बिक्रम के सभागार कक्ष मे मनाया गया। जिसमे आत्मा अध्यक्ष राम कुमार यादव प्रगतिशील किसान शतीश कुमार श्याम किशोर शर्मा तेज नरायण शर्मा सुरेश वर्मा अरुण सिंह नवाचार किसान गौतम कुमार लाल बाबू योगेश तिवारी रणविजय कुमार पप्पु कुमार महिला किसान बब्ली देवी राजमुनी देवी रेणु देवी सुष्मा देवी सहित सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। आत्मा पटना कृषि विभाग बिहार सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे पंकज कुमार प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक अश्विनी कुमार सहायक तकनीकी प्रबंधक शिव कुमार सिंह किसान सलहकार एवं प्रखण्ड कृषि कार्यलय के सभी कर्मी उपस्थित रहे किसानों को नवीन कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक खेती के आधुनिक तरीकों, अनुसंधान आधारित कृषि पद्धतियों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही गोष्ठी में जय जवान, जय किसान के साथ जय विज्ञान व जय अनुसंधान की भी विस्तृत जानकारी दी गयी



