बिहार एवं झारखंड
द ब्लू बेल्स इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने मनाया तुलसी पूजन दिवस
द ब्लू बेल्स इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने मनाया तुलसी पूजन दिवस
द ब्लू बेल्स इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने मनाया तुलसी पूजन दिवस

ऋषि केश आप की आवाज
(पटना) बिक्रम प्रखंड अंतर्गत अख्तियारपुर स्थित द ब्लू बेल्स इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों के बीच गुरुवार को तुलसी पूजन दिवस मनाया गया। इस मौके पर बच्चों को तुलसी पूजन दिवस के महत्व और तुलसी के पौधे के गुणों से अवगत कराया गया। इस आयोजन के द्वारा तुलसी पूजा के साथ साथ भारतीय संस्कृति में तुलसी की महत्ता भी बताई गई। इस अवसर पर बच्चों को तुलसी के पौधे भेंट किए गए। बच्चों ने विद्यालय में तुलसी का पौधारोपण भी किया। विद्यालय के निदेशक लवकुश सिंह और वीरू सिंह द्वारा बच्चों को तुलसी पूजन दिवस के महत्व और तुलसी के पौधे के गुणों से अवगत कराया गया।