बिहार एवं झारखंड

थिंक गैस बेगूसराय प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पाइप्ड नेचुरल गैस की आपूर्ति शुरू।

थिंक गैस बेगूसराय प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पाइप्ड नेचुरल गैस की आपूर्ति शुरू।

थिंक गैस बेगूसराय प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पाइप्ड नेचुरल गैस की आपूर्ति शुरू।
अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज।

औद्योगिक क्षेत्र बरौनी में स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए थिंक गैस बेगूसराय प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पाइप्ड नेचुरल गैस की आपूर्ति शुरू की गई। इस अवसर पर थिंक गैस बेगूसराय के महाप्रबंधक विजयकांत तिवारी के नेतृत्व में टीम द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। इस पहल के अंतर्गत प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स लिमिटेड को सफलतापूर्वक पीएनजी गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स लिमिटेड के अधिकारी डी के सिंह एवं प्लांट हेड सुधाकर त्रिपाठी विशेष रूप से मौजूद थे। महाप्रबंधक विजयकांत तिवारी ने कहा कि पीएनजी गैस न केवल उद्योगों के लिए सुरक्षित और किफायती ऊर्जा विकल्प है, बल्कि इससे पर्यावरण प्रदूषण में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। थिंक गैस का उद्देश्य बरौनी औद्योगिक क्षेत्र के अधिक से अधिक उद्योगों को स्वच्छ ईंधन से जोड़कर सतत औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है। प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स लिमिटेड के अधिकारियों ने पीएनजी आपूर्ति शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उत्पादन प्रक्रिया अधिक दक्ष होगी, ऊर्जा लागत घटेगी और पर्यावरणीय मानकों का बेहतर पालन संभव होगा। यह पहल बरौनी औद्योगिक क्षेत्र को हरित एवं आधुनिक औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button