बिहार एवं झारखंड

एबीवीपी ने जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटे गर्म कपड़े और शिक्षा सामग्री, ।

एबीवीपी ने जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटे गर्म कपड़े और शिक्षा सामग्री, ।

एबीवीपी ने जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटे गर्म कपड़े और शिक्षा सामग्री, ।
अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बिहट नगर इकाई द्वारा तुलसी पूजन के पावन अवसर पर सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल पेश की गई। सिमरिया स्थित श्री परशुराम मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से भीषण ठंड को देखते हुए दर्जनों गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच गर्म कपड़े, पाठ्य पुस्तकें और कलम-पेंसिल का वितरण किया गया। इस पुनीत कार्य में पिछले 17 वर्षों से सिमरिया की धरती पर अपनी सेवा दे रहे महंत श्री रुचिकानंद वत्स महाराज और विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री डॉ. पुरुषोत्तम कुमार का बहुमूल्य योगदान रहा। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की।इस अवसर पर प्रदेश मंत्री डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव समाज के अति पिछड़ों और विद्यार्थियों की सेवा के लिए तत्पर रही है। महंत रुचिकानंद वत्स महाराज ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आज के समय में जब महंगाई बढ़ रही है, तब न्यूनतम वर्ग के बच्चों को सही एजुकेशन पॉलिसी और बेहतर शिक्षा देकर ही उन्हें रोजगार से जोड़ा जा सकता है। इस अवसर पर बिहट नगर अध्यक्ष पीयूष वत्स और नगर मंत्री हिमांशु कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि समाज का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब अंतिम पायदान पर बैठा बच्चा भी स्कूल जाए। कार्यक्रम के दौरान मोनिका कुमारी, वैष्णवी कुमारी, स्वाति कुमारी, गीता कुमारी, एकता कुमारी, सीता कुमारी, नैना कुमारी, तेजल कुमारी, राधिका कुमारी, सनी कुमार, काजल कुमारी, सोहन कुमार, खुशहाल कुमार, इंदल महतो, महेंद्र यादव, पूर्णिमा कुमारी, कुमकुम कुमारी, अंशिका कुमारी, प्रिंस कुमार, पावनी कुमारी, बिट्टू कुमार, चंदू कुमार, चंदन कुमार, प्रेम कुमार सिंह, संतोष कुमार, छोटू कुमार, आमिर लाल, काजल कुमारी, मुरारी कुमार, करण कुमार, अर्जुन कुमार, सुनील कुमार, रजनीश कुमार, कौशल कुमार, सूरज कुमार इत्यादि बच्चों के बीच गर्म कपड़े और पठन-पाठन की सामग्री वितरित की गई। इस आयोजन को सफल बनाने में परिषद के कार्यकर्ता अभिषेक पाठक, आदर्श राज, प्रिंस कुमार, नितीश कुमार सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button