
उमरावत (भिवानी) में सम्मानित हुए रोहतक के चार साहित्यकार
उमरावत (भिवानी) में सम्मानित हुए रोहतक के चार साहित्यकार
उमरावत (भिवानी) में सम्मानित हुए रोहतक के चार साहित्यकार

सूर्य कवि दादा लख्मीचंद आश्रम गाॅंव उमरावत में आयोजित पाॅंच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान’ में रोहतक से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार आदरणीय डाॅ. मधुकांत जी, प्रो. शामलाल कौशल जी, सत्यवीर निराला जी एवं डॉ अर्चना कोचर को मंच पर पगड़ी पहनाकर मोमेंटो एवं नगद राशि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बहन सुशीला जांगड़ा जी की सरस्वती वंदना से हुई। हरियाणा संस्कृति की शान सॉन्ग प्रस्तुति के साथ रोहतक व जींद से पधारे साहित्यकारों ने काव्य पाठ द्वारा श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हनुमान कौशिक जी तथा मंच संचालन धर्मवीर नगर जी द्वारा किया गया। मंचासीन वशिष्ठ अतिथियों में डाॅ.मधुकांत जी, प्रो.साहब शामलाल कौशल जी, डॉ सत्यवीर निराला जी, डॉ अर्चना कोचर जी, श्री जगदीश पांचाल जी, श्री ओम प्रकाश चौहान जी एवं बहन सुशीला जांगड़ा जी रही।



