
सरायरंजन में वीर बाल दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न गतिविधियों का आयोजन!
सरायरंजन में वीर बाल दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न गतिविधियों का आयोजन!
सरायरंजन में वीर बाल दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न गतिविधियों का आयोजन!
अमरदीप नारायण प्रसाद

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रसलपुर, सरायरंजन में वीर बाल दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न गतिविधियों का आयोजन प्रधानाध्यापक मनीष चन्द्र प्रसाद के मार्गदर्शन में करवाया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनीष चन्द्र प्रसाद ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि वीर बाल दिवस हमें सिखाता है कि उम्र छोटी हो सकती है,
लेकिन साहस अनंत होता है।
इसी प्रेरणा को जीवित रखने के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2022 में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस घोषित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास बलिदान, साहस और धर्म रक्षा की अनेक गाथाओं से भरा हुआ है इन्हीं में एक अत्यंत प्रेरणादायक और ह्रदय स्पर्शी गाथा है गुरु गोविन्द सिंह जी के दो छोटे पुत्र जोरावर सिंह और फतेह सिंह का बलिदान। उनके बलिदान के समय उन दोनों की उम्र मात्र नौ वर्ष एवं सात वर्ष ही थी। इतनी छोटी उम्र में उनका बलिदान हमें सिखाता है कि सच्चाई, साहस और धर्म के लिए किया गया त्याग कभी व्यर्थ नहीं जाता है।
इस मौके पर विद्यालय में सौ मीटर दौड़,खो-खो, कबड्डी, म्यूजिकल चेयर, रस्सी कस्सा, चम्मच निंबू दौड़, निबंध, चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्रभात कुमार, द्वितीय स्थान कल्लू कुमार बालिका वर्ग में प्रथम स्थान उनिसा कुमारी, द्वितीय स्थान रूपाली कुमारी। म्यूजिकल चेयर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान वंदना कुमारी, द्वितीय स्थान में अंशू कुमारी तथा तृतीय स्थान में श्वेता कुमारी। चम्मच निंबू दौड़ बालक वर्ग में प्रमीत कुमार प्रथम स्थान बालिका वर्ग में नितू कुमारी प्रथम स्थान, वंदना कुमारी द्वितीय स्थान तथा खुशी कुमारी तृतीय स्थान वहीं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वंदना कुमारी, द्वितीय स्थान सोनम कुमारी तृतीय स्थान विपाशा कुमारी प्राप्त की। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोनम कुमारी, द्वितीय स्थान वंदना कुमारी एवं तृतीय स्थान संध्या कुमारी । चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बिपिन कुमार तथा द्वितीय स्थान अम्बिका कुमारी प्राप्त की।
इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक ललित कुमार, मो० असगर अली, प्रमोद कुमार, फुलेन्द्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।



