बिहार एवं झारखंड

भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद, एक गिरफ्तार, ऑपरेशन जखीरा के तहत हुई कार्रवाई

भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद, एक गिरफ्तार, ऑपरेशन जखीरा के तहत हुई कार्रवाई

भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद, एक गिरफ्तार, ऑपरेशन जखीरा के तहत हुई कार्रवाई


ऋषि केश आप की आवाज
(पटना) ऑपरेशन जखीरा के तहत पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है गुरुवार देर रात बिक्रम प्रखंड के रानीतालाब थाना अंतर्गत बराह गांव में पुलिस ने छापेमारी कर हथियार, कारतूस, नकदी और अन्य सामान के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नवल किशोर शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है

शुक्रवार को पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुरुवार को रानीतालाब थानांतर्गत एक व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार एवं कारतूस रखने एवं क्षेत्र में भय का माहौल बनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आलोक में वरीय पदाधिकारी के मार्गदर्शन में “ऑपरेशन जखीरा” के अंतर्गत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पालीगंज 02 के नेतृत्व में रानीतालाब थाना एवं विशिष्ट आसूचना इकाई की संयुक्त टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा छापामारी के क्रम में 01 राइफल (315 बोर) 01 बंदूक (12 बोर) 02 देशी कट्टा 41 जिंदा कारतूस 14 खोखा, 02 मैगजीन, 01 पिस्टल कवर 01 फुलथू रॉड 01 मोबाइल फोन एवं ₹4,620/- नगद राशि बरामद की गई है, साथ ही 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button