
भारत–नेपाल मैत्री स्थल पर शहीद डॉ. कुलदीप झा को भावभीनी श्रद्धांजलि
भारत–नेपाल मैत्री स्थल पर शहीद डॉ. कुलदीप झा को भावभीनी श्रद्धांजलि
सीमांचल की शान को नमन
भारत–नेपाल मैत्री स्थल पर शहीद डॉ. कुलदीप झा को भावभीनी श्रद्धांजलि

नरपतगंज विधायक देवयंती यादव की अध्यक्षता, सांसद प्रदीप कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति
जोगबनी।
भारत–नेपाल मैत्रिक प्रतीक स्थल, जोगबनी में शहीद डॉ. कुलदीप झा के शहादत दिवस पर यंग मेंस क्लब, जोगबनी द्वारा एक भव्य एवं भावनात्मक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरपतगंज विधानसभा की विधायक देवयंती यादव ने की, जबकि सीमांचल के एकमात्र भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने विशेष रूप से उपस्थित होकर शहीद को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा को संबोधित करते हुए सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि शहीद डॉ. कुलदीप झा का बलिदान सीमांचल ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर सपूतों की शहादत हमें राष्ट्रहित, एकता और सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा के प्रति निरंतर सजग रहने का संदेश देती है।
विधायक देवयंती यादव ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि शहीदों का सम्मान किसी एक दल या संगठन का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। उन्होंने युवाओं से शहीद डॉ. कुलदीप झा के आदर्शों को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद को नमन किया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, यंग मेंस क्लब के सदस्य एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। पूरा वातावरण “शहीद अमर रहें” के नारों से गूंज उठा।
यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि का अवसर बना, बल्कि सीमांचल में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकजुटता का सशक्त संदेश भी देता नजर आया।



