
मनाली की वादियों में गूंजा 7 वर्षीय साकेत सुमन का बर्थडे सेलिब्रेशन
मनाली की वादियों में गूंजा 7 वर्षीय साकेत सुमन का बर्थडे सेलिब्रेशन
मनाली की वादियों में गूंजा 7 वर्षीय साकेत सुमन का बर्थडे सेलिब्रेशन

बर्फीली पहाड़ियों के बीच परिवार संग मनाया गया यादगार जन्मदिन
खानपुर। आपकी आवाज़ न्यूज़
प्रखंड के सिरहा गांव निवासी मनोज कुमार ने इस बार अपने पुत्र साकेत सुमन का 7वां जन्मदिन परंपरागत तरीके से हटकर बेहद खास अंदाज़ में मनाया। साकेत का जन्मदिन हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में मनाया गया, जहां बर्फ से ढकी वादियों और प्राकृतिक खूबसूरती के बीच यह पल यादगार बन गया।
परिवार संग मनाली भ्रमण के दौरान साकेत का बर्थडे केक काटकर उत्साह और खुशियों के साथ सेलिब्रेट किया गया। यह आयोजन न सिर्फ बच्चे बल्कि पूरे परिवार के लिए अविस्मरणीय अनुभव बन गया।
इस खास अवसर पर आपकी आवाज़ न्यूज़ के संपादक पंकज कर्ण ने साकेत सुमन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इलाके में इस अनोखे जन्मदिन समारोह की खूब चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि छोटे बच्चों के लिए इस तरह की यादगार शुरुआत जीवन भर की मधुर स्मृतियों का हिस्सा बन जाती है। मनाली में मनाया गया यह जन्मदिन अब फैमिली ट्रैवल और खुशियों के जश्न की सौगात बन गया है।
वहीं इस अवसर पर उपस्थित पिता मनोज कुमार एवं माता कंचन कुमारी सहित
सरपंच पति उमेश प्रसाद सिंह, संजीत कुमार, अजीत कुमार, सुनैना कुमारी, विजेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, मनोज साह, अमरेश सहनी, संतोष कुमार यादव, सतेन्द्र कुमार, संतोष कुमार, नानकी भगत एवं मदन महतो ने भी साकेत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उसके सुखद भविष्य की कामना की।



