बिहार एवं झारखंड

जनता दरबार की बड़ी कार्रवाई का आश्वासन अत्यंत शीघ्र अतिक्रमण मुक्त होगा सरकारी धोबिया खड्ढा

जनता दरबार की बड़ी कार्रवाई का आश्वासन अत्यंत शीघ्र अतिक्रमण मुक्त होगा सरकारी धोबिया खड्ढा

जनता दरबार की बड़ी कार्रवाई का आश्वासन अत्यंत शीघ्र अतिक्रमण मुक्त होगा सरकारी धोबिया खड्ढा

पोखर और मुख्य सड़क मार्ग
खगड़िया /जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने जनता दरबार में स्पष्ट शब्दों में कहा कि नगर परिषद खगरिया अंतर्गत संसारपुर वार्ड संख्या–38 में स्थित सरकारी धोबिया खड्डा पोखर एवं उससे सटी मुख्य सड़क को अत्यंत शीघ्र अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पूरे मामले की स्थल जांच कर जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

तीसरी बार जनता दरबार में पहुंचा मामला

इस संबंध में स्वर्गीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ब्रह्मदेव चौधरी के पुत्र दीपक कुमार, निवासी संसारपुर वार्ड संख्या–38, ने आज तीसरी बार जनता दरबार में आवेदन देकर अपनी पीड़ा रखी। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी दो बार जनता दरबार सहित नगर परिषद कार्यालय, जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के स्तर पर आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक जमीन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

मुख्य सड़क पर 20 वर्षों से अतिक्रमण

दीपक कुमार ने बताया कि दुर्गा मंदिर से पूर्व–पश्चिम दिशा में चलने वाली वह मुख्य सड़क, जो संसारपुर को हरदाचक गांव से जोड़ती थी, आज पूरी तरह अतिक्रमण की शिकार हो चुकी है। यह वही सड़क है जो स्वर्गीय बरामदेव चौधरी के आवास तक जाती थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सड़क से पहले बैलगाड़ी, चार पहिया वाहन और अन्य साधन आसानी से गुजरते थे, लेकिन वर्तमान में स्थिति यह है कि अब साइकिल तक नहीं निकल सकती। प्रभावशाली लोगों द्वारा लगभग 20 वर्षों से सड़क पर गोबर, कचरा, बांस आदि डालकर इसे निजी उपयोग में लिया जा रहा है, जिससे दोनों गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट चुका है।

सरकारी धोबिया खड्डा पोखर पर अवैध कब्जा

सड़क के समीप स्थित लगभग 4–5 बीघा का सरकारी पोखर, जिसे स्थानीय लोग धोबिया खड्डा के नाम से जानते हैं, उस पर भी अवैध कब्जा कर लिया गया है। पोखर को पाटकर उसमें बांस लगाकर निजी व्यवसाय किया जा रहा है। यदि राजस्व नक्शा एवं सरकारी अभिलेखों की जांच की जाए तो यह भूमि स्पष्ट रूप से सरकारी सिद्ध होती है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button