बेगूसराय

श्रीकांत शास्त्री द्वारा “प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम के तहत गढ़पुरा प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण एवं जनसुनवाई कार्यक्रम।

श्रीकांत शास्त्री द्वारा “प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम के तहत गढ़पुरा प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण एवं जनसुनवाई कार्यक्रम।

जिला पदाधिकारी, बेगूसराय
श्रीकांत शास्त्री द्वारा “प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम के तहत गढ़पुरा प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण एवं जनसुनवाई कार्यक्रम।


अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज।

जिला पदाधिकारी, बेगूसराय
श्रीकांत शास्त्री द्वारा “प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम के तहत गढ़पुरा प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण एवं जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों के साथ बैठक की। सर्वप्रथम जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में नमक सत्याग्रह स्थल एवं हरसाईं स्तूप के विकास की मांग जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी गई, जिस पर जिला पदाधिकारी ने आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।इसके उपरांत जिला पदाधिकारी ने आम लोगों से मुलाकात कर उनकी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं के प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा की गई।जिला पदाधिकारी ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत सामुदायिक सोकता निर्माण में जनप्रतिनिधियों की व्यक्तिगत सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन पंचायतों में नाली के अभाव में जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, वहां लक्ष्य के अनुरूप सामुदायिक सोकता का निर्माण कराकर जल-जमाव की समस्या से स्थायी राहत सुनिश्चित की जाए।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया, ताकि आम लोगों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। साथ ही श्रम पदाधिकारी को लेबर कार्ड निर्माण में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने सात निश्चय-3 के अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी तथा “सबका सम्मान – जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को सभी पदाधिकारियों द्वारा जनता दरबार आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आम नागरिकों से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु जनता दरबार में उपस्थित होकर आवेदन देने की अपील की, ताकि त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी बखरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़पुरा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button