बेगूसराय

एनएच – 28 पर बरौनी थाना क्षेत्र में घटित हुई सड़क हादसा।

एनएच - 28 पर बरौनी थाना क्षेत्र में घटित हुई सड़क हादसा।

सड़क हादसे में रिफाइनरी के कामगार एक मजदूर की मौत दूसरा हुआ घायल।

एनएच – 28 पर बरौनी थाना क्षेत्र में घटित हुई सड़क हादसा।
अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज।


बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच – 28 पर मां शैल सर्विस स्टेशन और कार्बन गोदाम के समीप शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे अज्ञात हाईवा मालवाहक वाहन ने बरौनी रिफाइनरी में के दो कामगारों मजदूर स्थानीय तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार के ग्रामीण भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहदौली गांव वार्ड नंबर – 09 निवासी स्व सोनेलाल साह के उम्र क़रीब 52 वर्षीय रामनाथ साह एवं रामौतार शर्मा के उम्र क़रीब 52 वर्षीय प्रमोद शर्मा को अपने चपेटे में ले लिया। जिससे बाईक सवार दो मजदूर में रामनाथ साह का घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक मजदूर प्रमोद शर्मा को स्थानीय पुलिस ने स्थानीय सरकारी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी लाया जहां से बेहतर वो समुचित ईलाज हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। साथ ही विधि सम्मत करवाई करते हुए मृतक रामनाथ साह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। वहीं इस दौरान सड़क पर स्वाभाविक तौर पर कुछ देर के लिए लम्बी जाम लग गई थी। जिसे पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल हटाते हुए यातायात व्यवस्था सामान्य कराया। वहीं घटना की सूचना स्वजनों को मिलते ही बरौनी अस्पताल पहुंच जख्मी हुए व्यक्ति की पहचान किया तथा घटनास्थल पर पहुंच सड़क हादसे मौत हुए मजदूर रामनाथ साह के शव का पहचान किया। वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सड़क हादसे में अपने साथी को खोने वाले मजदूर प्रमोद शर्मा ने बताया कि बरौनी रिफाइनरी के आरएफसीसीयू साईट पर बीआरकेएस में हम दोनों कार्य करते थे। मृतक रामनाथ साह हेल्पर का कार्य करता था और हम काठ पेंटर का काम करते हैं। हम पैशन प्रो मोटरसाइकिल बीआर 9 जी 7850 से प्रतिदिन की भांति शुक्रवार को सुबह में निर्धारित समय पर रिफाइनरी प्लांट में काम करने के लिए जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार हाईवा मालवाहक वाहन ने अपने चपेटे में ले लिया। जिसमें हम अपने साथी रामनाथ साह को खो दिए हैं। वहीं घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष बरौनी विकास कुमार रंजन ने बतलाया कि मृतक मजदूर रामनाथ साह एवं ज़ख्मी हुए मजदूर प्रमोद शर्मा एक साथ बाईक पर सवार होकर रिफाइनरी प्लांट में कार्य करने जा रहे थे। तभी वह रास्ते में एनएच -28 पर बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क हादसा के शिकार हो गए। जख्मी हुए व्यक्ति प्रमोद शर्मा को बेहतर इलाज कराने एवं मृतक रामनाथ साह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया है। जहां से पोस्टमार्टम उपरान्त शव स्वजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार जख्मी प्रमोद शर्मा खतरे से बाहर है। विदित हो कि तेज़ रफ़्तार सड़क पर थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे दर्जनों लोगों को अपनी जान गंवाकर उसकी कीमत चुकानी पड़ती है। इस पर जिला प्रशासन बेगूसराय को काफी ग्भीरता से लेना होगा। बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत जीरोमाइल गोलम्बर से चंद्रभानु पैट्रोल पंप पिपरा देवस, पटेल चौक तक एनएच -28 पर ब्लैक स्पॉट बना हुआ है। यहां एनएचएआई एवं सड़क सुरक्षा को लेकर कड़ी एहतियात बरतने की आवश्यकता है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button