खगड़िया

कांग्रेस के द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के तहत धरना प्रदर्शन

कांग्रेस के द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के तहत धरना प्रदर्शन

कांग्रेस के द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के तहत धरना प्रदर्शन


खगड़िया/अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के तहत खगड़िया समाहरणालय के समक्ष शिव मंदिर के निकट धरना प्रदर्शन किया गयाl जिसमें काफ़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लियेlधरना प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष डॉo अविनाश कुमार अविनाश ने कियाlअपने सम्बोधन में डॉ अविनाश कुमार अविनाश ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा को निरस्त करने के लिए लाए जा रहे नये विधेयक के खिलाफ धरना प्रदर्शन है,यह विधेयक अधिकार आधारित जन कानून को कमजोर करेगा, मनरेगा कल्याणकारी कानून से महात्मा गांधी के नाम मूल्यों और विरासत को मिटाने की एक सोची समझी राजनितिक साजिश हैl सरकार के नए कानून महात्मा गांधी के विचार धारा एवं उनके त्याग और बलिदान एवं सत्य और अहिंसा के साथ विश्वासघात है, उन्होंने कहा की मनरेगा ने विकेंद्रीकृत शासन को मजबूत किया, महिलाओं और भूमिहीनों को सशक्त बनाने का काम कियाl भाजपा सरकार का यह कदम गरीबों के काम के अधिकार को समाप्त कर सामाजिक न्याय पर कुठाराघात हैl उन्होंने कहा यदि केंद्र सरकार पुनः मनरेगा को वापस नहीं लाती है,तो कांग्रेस पार्टी सरकार के खिलाफ अपना आंदोलन तेज करेगी l कई वक्ताओं ने नए कानून को समाप्त कर मनरेगा को पुनः लागू करने की मांग की धरना प्रदर्शन के बाद जिला अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार अविनाश के साथ कांग्रेस का एक शिष्टमंडल जिला पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपाl उक्त मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डु पासवान,जिला प्रभारी मनोज शर्मा,जिला उपाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिन्हा,बिनोद मालाकार,कुमोद कुमार सिंह,सूर्यनारायण वर्मा,पूर्व प्रत्याशी गायत्री भारती, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार अधिवक्ता,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शमा प्रवीण,किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष घनश्याम कुशवाहा,ओबीसी जिला अध्यक्ष मनोज कुमार,शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अरुण कुमार,जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डु,कार्यालय मंत्री अवनी कुमार,कांग्रेस नेता जनार्दन यादव,कैलाश शर्मा,मनोज मिश्रा,विप्लव रणधीर,शोभाकांत चौधरी,फिरोज आलम,मो इजराइल,मो अकरम,सुभाष रत्न,राजीव कुमार रंजन,अजय कुमार सिंह,खगड़िया सदर प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र चौरसिया, परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर यादव, अलौली प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण कुमार पंकज,कांग्रेस नेता ब्रजनन्दन यादव, राजा गुप्ता, फूलचंद यादव, नीरज कुमार,किरण देवी,नूतन कुमारी आदि मौजूद थे l

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button