खगड़िया

कैंजरी पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर सवाल,अनियमितता के आरोप से ग्रामीणों में आक्रोश

कैंजरी पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर सवाल,अनियमितता के आरोप से ग्रामीणों में आक्रोश

कैंजरी पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर सवाल,अनियमितता के आरोप से ग्रामीणों में आक्रोश

बेलदौर खगड़िया/बेलदौर प्रखंड अंतर्गत कैंजरी पंचायत में निर्माणाधीन प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण कार्य बिना किसी स्पष्ट योजना विवरण और प्राक्कलन (एस्टिमेट) की जानकारी सार्वजनिक किए ही शुरू कर दिया गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी भी सरकारी योजना के तहत कार्य प्रारंभ करने से पूर्व कार्यस्थल पर सूचना बोर्ड लगाना अनिवार्य होता है, जिसमें योजना का नाम, प्राक्कलन राशि और कार्य अवधि का उल्लेख रहता है। लेकिन इस निर्माण स्थल पर ऐसा कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है, जिससे सरकारी राशि के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है।
ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि भवन में टेढ़े-मेढ़े चदरा (छत) लगाए जा रहे हैं और घटिया गुणवत्ता के ग्रिल गेट लगाए गए हैं, जिनमें पहले से ही जंग के निशान दिखाई दे रहे हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि भवन जल्द ही क्षतिग्रस्त हो सकता है।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान कोई भी संबंधित पदाधिकारी स्थल निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचते हैं, जिससे संवेदक मनमाने ढंग से कार्य कर रहा है। हाल ही में आई आंधी-बारिश से क्षतिग्रस्त चदरा को ही दोबारा भवन पर लगाकर खानापूर्ति किए जाने की बात भी सामने आई है।
गौरतलब है कि वर्तमान में उप स्वास्थ्य केंद्र एक किराए के भवन में संचालित हो रहा है, जिसके लिए सरकार द्वारा नियमित रूप से किराया दिया जा रहा है। बावजूद इसके, नया भवन लगभग तैयार होने के कगार पर होने के बाद भी अब तक चिकित्सा सेवाओं को वहां स्थानांतरित नहीं किया जा सका है।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड क्षेत्र के अन्य पंचायतों में भी इसी तरह के “चदरा नुमा” भवन बनाए जा रहे हैं, जिससे बड़े स्तर पर अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सूत्रों के अनुसार नीति आयोग की राशि से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, कैंजरी का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन संबंधित विभाग के किसी भी पदाधिकारी द्वारा अब तक स्थलीय निरीक्षण नहीं किए जाने से कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधियों मुखो सदा ने उक्त योजना के संबंध में पूछे जाने के सवाल पर बताया कि किस योजना से और कौन इस भवन को बना रहे हैं इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button