
घास काटने का झूठा आरोप लगा कर मारपीट कर रुपया छीनने का लगाया आरोप
घास काटने का झूठा आरोप लगा कर मारपीट कर रुपया छीनने का लगाया आरोप
घास काटने का झूठा आरोप लगा कर मारपीट कर रुपया छीनने का लगाया आरोप

खगड़िया/जिले के अंतर्गत आने वाले अलौली प्रखंड के ग्राम कोदराघाट थाना मोरकही के रहने वाली सिताबिया देवी पति अनीत सदा ने बताया कि चातर संतोष के रहने वाले फुलेन यादव पिता टुनटुन यादव ने हमारे ऊपर घास काटने का झूठा इल्जाम लगाकर हमारे साथ मारपीट की और मेरा 5000 रुपया भी छीन लिया सिताबिया देवी ने बताया में और मेरी सास शांति देवी अपने बीमार देवर को देखने अस्पताल जा रहे थे उसी क्रम में गोदरा घाट पर पहले से ही घात लगाए फुलेन यादव ने हमको देखते ही गली गालोज करने लगा और मना करने पर कहने लगा कि तुम हमारे खेत में क्यों घास काटती हो कह कर हमारे साथ मारपीट करने लगा लाठी से वार करने लगा जिसके बचाव करने में मेरा बाया हाथ पर गहरा चोट लगा और हमारे हाथ में मोच आ गया और मेरा बाया हाथ फैक्चर हो गया, जब हमें बचाने हमारी सांस शांति देवी है आया तो उसको भी धक्का देकर गिरा दिया जब हमने जान बचाने को लेकर हल्ला करने लगी तब वह हमें छोड़कर भाग गया जिसकी शिकायत हमने मोरकाही थाना में दिया ताकि दबंग पर कानूनी कार्रवाई हो सके लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुआ फिर हमने खगड़िया पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन दिया कि दबंगों पर कानूनी कार्रवाई की जाए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुआ वह दबंग आदमी है हमारे घर पर आता है और कहता है जो थाना में केस किया हमारे नाम से वह केस को वापस ले लो नहीं तो तुम्हारे साथ और भी बुरा हाल किया जाएगा सिताबिया देवी ने बताया इसके बाद हमने दोबारा खगड़िया एसपी को आवेदन दिया लेकिन अभी तक दबंग पर किसी भी प्रकार की ना तो गिरफ्तारी हुई ना ही कोई कानूनी कार्रवाई हुईहै, सीताबिया देवी ने बताया हाथ में चोट लगने के कारण हम लोग काम पर भी नहीं जा सकते हैं हम लोग गरीब आदमी हैं हरिजन जाति से हैं हम लोगों को देखने सुनने वाला कोई भी नहीं है अब देखना है की दबंग पर खगड़िया पुलिस क्या कार्रवाई करती है

