
खानपुर में कॉलेज डिग्री कॉलेज खुलने पर ग्रामीण क्षेत्र का शैक्षणिक विकास होगा :त्रिपुरारी झा
खानपुर में कॉलेज डिग्री कॉलेज खुलने पर ग्रामीण क्षेत्र का शैक्षणिक विकास होगा :त्रिपुरारी झा
खानपुर में कॉलेज डिग्री कॉलेज खुलने पर ग्रामीण क्षेत्र का शैक्षणिक विकास होगा :त्रिपुरारी झा
अमरदीप नारायण प्रसाद

खानपुर में डिग्री कॉलेज खुलने पर ग्रामीण क्षेत्र का शैक्षणिक विकास को गति मिलेगा ,बिहार सरकार के द्वारा उच्च शिक्षा ढांचा को सशक्त बनाने एवं युवा एवं युतियों को शिक्षा की ओर अग्रसर करने का महत्वाकांक्षी योजना है ,राज्य सरकार 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना बनाई है, वह स्वागत योग है ,जिसमें खानपुर प्रखंड में भी कॉलेज खोलने का प्रस्ताव है ,
खानपुर अति पिछड़ा प्रखंड है, अधिक आबादी कृषि पर आधारित है और शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी पिछड़ा हुआ है, लगभग 2 लाख से अधिक की आबादी वाला यह प्रखंड है ,
खानपुर प्रखंड में कॉलेज नहीं रहने से छात्र एवं छात्राएं उच्च शिक्षा नहीं दे पाती थी ,
उच्च शिक्षा के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता था जो खानपुर से लगभग 20 से 30 किलोमीटर दूर है ,
कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले 2019 में खानपुर के शिक्षाविद , समाजसेवी, जनप्रतिनिधि , राजनीतिक दलों के नेताओं एवं युवा साथियों के साथ खानपुर प्रखंड में कॉलेज निर्माण को लेकर बैठक हुआ था,
उसके बाद 2020 में खानपुर प्रखंड मुख्यालय पर कॉलेज निर्माण को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन भी किया गया था ,
माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पत्राचार के माध्यम से कॉलेज को लेकर मांग किया गया था,
पूर्व सांसद प्रिंस राज , स्थानीय पूर्व विधायक अशोक कुमार मुन्ना से भी कॉलेज निर्माणको लेकर मांग किया गया था ,
सरकार को साधुवाद कि उन्होंने खानपुर प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने योजना बनाई है ,
खुशी जाहिर करने वालों में प्रवीण झा, प्रकाश कुमार , त्रिपुरारी झा , उमर आलम , श्यामकांत झा , शुभम चौधरी, धर्मेंद्र झा , गंगा प्रसाद झा, अशोक पासवान ,अर्चना कुमारी , शिक्षक नेता संजीव भारती, महेश प्रसाद यादव, राजेंद्र महतो, शिव शंकर राय, दिलीप राय ,नागेश्वर राय उन लोगों ने सरकार को साधुवाद दिया और खुशी जाहिर की

