
जामा मस्जिद में डॉ. हाजी शकील सैफी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, शांति और एकता का दिया संदेश
जामा मस्जिद में डॉ. हाजी शकील सैफी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, शांति और एकता का दिया संदेश
जामा मस्जिद में डॉ. हाजी शकील सैफी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, शांति और एकता का दिया संदेश

वर्ल्ड पीस हार्मनी के कार्यक्रम में भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह मुख्य अतिथि, अभिनेता अरुण बक्शी रहे विशिष्ट अतिथि — व्यापारियों और स्थानीय लोगों की भारी भागीदारी
दिल्ली।
जामा मस्जिद क्षेत्र के उर्दू बाजार में उस समय उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जब वर्ल्ड पीस हार्मनी के चेयरमैन डॉ. हाजी शकील सैफी के स्वागत में भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्ल्ड पीस हार्मनी तथा उर्दू बाजार ट्रेडर्स एंड रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में क्षेत्र के व्यापारियों, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या उमड़ी, जिससे पूरा इलाका उत्साह और ऊर्जा से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम में लोकसभा सांसद प्रदीप कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि बॉलीवुड अभिनेता, निर्देशक एवं निर्माता अरुण बक्शी विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। आयोजकों ने सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत कर सम्मानित किया। मंच पर मौजूद गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।
समारोह में उर्दू बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन (UBTA) के अध्यक्ष शकील अहमद की विशेष उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में वर्ल्ड पीस हार्मनी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शमीम सैफी, उपाध्यक्ष ज़ोहेब राहत चौधरी और महासचिव नाज़िश सैफी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. हाजी शकील सैफी द्वारा शांति, सद्भाव और सामाजिक एकता के लिए किए जा रहे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उनके नेतृत्व में वर्ल्ड पीस हार्मनी ने देश-विदेश में भाईचारे, मानवता और आपसी सौहार्द का संदेश प्रभावी रूप से फैलाया है।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, सौहार्द और सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत करना था। समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शांति, एकता और सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया तथा अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर वर्ल्ड पीस हार्मनी यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी फैज सैफी, रिजवान सैफी, रजा,हमजा सहित हार्मनी से जुड़े कार्यकर्ता मुस्तैद रहे I
कुल मिलाकर यह आयोजन न केवल स्वागत समारोह रहा, बल्कि सामाजिक एकजुटता और भाईचारे का सशक्त संदेश देने वाला यादगार अवसर भी साबित हुआ।



