देश

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय युवा महासचिव बने शैलेन्द्र निगम, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय युवा महासचिव बने शैलेन्द्र निगम, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय युवा महासचिव बने शैलेन्द्र निगम, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

भोपाल। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा नव नियुक्त राष्ट्रीय युवा महासचिव शैलेन्द्र निगम का गरिमामय स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माला, शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया।शैलेन्द्र निगम को उनकी उत्कृष्ट कार्यकुशलता, प्रभावी कार्यशैली, समृद्ध संगठनात्मक अनुभव, भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रति गहरी आस्था तथा कायस्थ समाज के प्रति निरंतर समर्पण को दृष्टिगत रखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।यह नियुक्ति अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुप श्रीवास्तव (IRS) द्वारा, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष वेद आशीष श्रीवास्तव की अनुशंसा पर की गई। नियुक्ति के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुप श्रीवास्तव ने विश्वास व्यक्त किया कि शैलेन्द्र निगम अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ करेंगे तथा युवा प्रकोष्ठ को नई दिशा देंगे।राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष वेद आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि शैलेन्द्र निगम का अनुभव और नेतृत्व क्षमता संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके मार्गदर्शन में युवा शक्ति संगठित होकर समाजहित के कार्यों को और गति प्रदान करेगी।अपने कुशल नेतृत्व, दूरदृष्टि एवं सूझबूझ के माध्यम से शैलेन्द्र निगम न केवल कायस्थ समाज को एकजुट एवं मजबूत करेंगे, बल्कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की विचारधारा और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।स्वागत कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष वेद आशीष श्रीवास्तव के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यावसायिक प्रकोष्ठ जय शंकर श्रीवास्तव, राष्ट्रीय अध्यक्ष आईटी प्रकोष्ठ गौरव दलेला सहित सुमित सक्सेना, इंजीनियर पुष्पराज श्रीवास्तव, शेखर श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, गौरव सक्सेना, विनय श्रीवास्तव एवं धर्मेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी ने शैलेन्द्र निगम का माला, शाल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button