देशसमस्तीपुर

ऋण बसूली करने के लिऐ सरकार ने बैंक को प्राधिकृत कर दिया है की मुस्तण्डे रख ऋण  की जाएगी वसूली..??? 

ऋण बसूली करने के लिऐ सरकार ने बैंक को प्राधिकृत कर दिया है की मुस्तण्डे रख ऋण  की जाएगी वसूली..??? 

ऋण बसूली करने के लिऐ सरकार ने बैंक को प्राधिकृत कर दिया है की मुस्तण्डे रख ऋण  की जाएगी वसूली..???

अमरदीप नारायण प्रसाद

इंडसलैंड बैंक पर ऋण उपभोक्ता ने लगाया मानहानि का आरोप, मामला बिना ई. एम. आई बकाया वाहन को सीज करने की कोशिश करने का जांच की मांग पत्रकार राजेश कुमार वर्मा ने इंडसलैंड बैंक समस्तीपुर पर लगाया मानहानि का आरोप किया जांच के साथ कार्रवाई करने की मांग समस्तीपुर मे इंडसलैंड बैंक समस्तीपुर की फाइनेंस मैनेजर की कारस्तानी से लोन लेकर उपभोक्ता इनके मुस्तण्डे से रहे है जूझ। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। बताया जाता है की स्थानीय इंडसलैंड बैंक से पत्रकार राजेश कुमार वर्मा द्वारा एक दो पहिया वाहन आज से तीन साल पहले वर्ष 2023 में सविता टीवीएस मोहनपुर रोड -समस्तीपुर के माध्यम से फाईनेंस कराया गया था. जिसकी ई.एम. आई की राशि का ससमय बैंक के माध्यम से भुगतान हो रहा है.उस वाहन की अंतिम किस्त 21 फरवरी, 2026 को भुगतान होना तय है। विगत वर्ष 2025 में बैंक में भुगतान उपलब्ध नहीं रहने के कारण बैंक द्वारा एक ई.एम. आई की राशि भुगतान नहीं हो सका. उपरांत इंडसलैंड बैंक के वसूली कर्ता कर्मचारी हमारे आवास पर आकर उक्त ई. एम. आई की राशि का भुगतान लेकर ऑनलाइन जमा करने की रशीद दी और ओवर ड्राफ्ट देय को उपभोक्ता द्वारा भुगतान नहीं किया गया। जो कल तक इनके ऋण खाते में बकाया नजर आ रहा है. उसके बाबजूद बैंक द्वारा ई. एम.आई की राशि की वसूली वास्ते रखे गए मुस्तण्डे द्वारा पत्रकार साहव (राजेश कुमार वर्मा ) के लडके को वीरसिंहपुर चौक के पास अपने को बैंक रिकभरी एजेंट बताते हुऐ इनकी वाहन को रोक लिया गया. उपरांत काफी जद्दोजहद व बेईज्जती भी उनलोगो के द्वारा किया गया. पत्रकार साहब द्वारा दूरभाष से बार बार कहा गया की वाहन पर किसी प्रकार का ई् एम आई का भुगतान बकाया नहीं है हां सिर्फ एक ओवरड्राफ्ट की राशि के साथ एक किस्त भुगतान होना बाकी है। जिसका अभी समय बाकी है. लेकिन वो लोग नाही कुछ बता रहे थे और नाही वाहन को छोडने को तैयार हो रहे थे. श तो इन्होने बैंक से संपर्क कर गाडी के जमा राशि का विवरण मंगाया और अपने लडके को भेजा उसके बाबजूद भी वो लोग मानने को तैयार नहीं थे. ऐ लोग सिर्फ इतना ही रट लगाऐ हुऐ था की उपर से आदेश आया हुआ है. पेपर भी कुछ नहीं दिखा रहे थे. आखिर में थे कौन वो लोग जो वाहन पर किसी भी प्रकार की बकाया राशि का भुगतान बाकी नहीं होने के बाबजूद भी वाहन को सीज करने की कोशिश कर रहे थे, इनके उपर किसका हाथ है, जो खूलेआम चौक चौराहे के साथ ही बीच रास्ते में गुण्डागर्दी कर सभ्य मनुष्य को बेईज्जती करने का आखिर में कौन है जो ऐसा करने का अधिकारी बना दिया हैं. रिजर्व बैंक के नियमानुसार बैंक बिना नोटिस दिऐ किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर सकता है. ऐ आम जनता के साथ ही बैंक कर्मियों को भी मालूम है। भूक्तभोगी उपभोक्ता ने इंडसलैंड बैंक, समस्तीपुर सहित रिजनल कार्यालय प्रबंधक पर मानहानि का आरोप लगाते हुऐ उक्त घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग जिला पुलिस प्रशासन के साथ ही जिलाधिकारी, निदेशक इंडसलैंड बैंक, मुम्बई से प्रेस के माध्यम से करते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग किया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button