बेगूसराय

एल.पी.जी. गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की फैल रही अफवाहों को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले में चलाया व्यापक जांच अभियान।

एल.पी.जी. गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की फैल रही अफवाहों को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले में चलाया व्यापक जांच अभियान।

एल.पी.जी. गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की फैल रही अफवाहों को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले में चलाया व्यापक जांच अभियान।

जिला पदाधिकारी द्वारा कुल 68 गैस एजेंसियों की सघन जांच के लिए विशेष टीमों का किया गठन ।

अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज।

पश्चिम एशिया के देशों में जारी युद्ध के कारण पेट्रोलियम पदार्थों एवं एल.पी.जी. गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की फैल रही अफवाहों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को जिले में व्यापक जांच अभियान चलाया।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, बेगूसराय के संयुक्त आदेश
पश्चिम एशिया के देशों में जारी युद्ध के कारण पेट्रोलियम पदार्थों एवं एल.पी.जी. गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की फैल रही अफवाहों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को जिले में व्यापक जांच अभियानगया था। जिला पदाधिकारी द्वारा कुल 68 गैस एजेंसियों की सघन जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था, जिसमें प्रत्येक टीम में एक वरीय दंडाधिकारी/पदाधिकारी तथा एक पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया था। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों द्वारा आज दिनांक 16.03.2026 को संबंधित गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया।
इस जांच अभियान में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर, तेघड़ा, बलिया, बखरी एवं मंझौल), विभिन्न प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।निरीक्षण के दौरान अधिकृत पदाधिकारियों द्वारा निर्धारित निरीक्षण प्रपत्र के आधार पर गैस एजेंसियों की जांच की गई। इसमें यह सुनिश्चित किया गया कि शोरूम पर मूल्य सूची, कार्य के घंटे एवं स्टॉक की स्थिति प्रदर्शित हो, डिलीवरी कर्मियों के पास वजन करने वाला वेईंग स्केल उपलब्ध हो, उपभोक्ता के सामने सिलेंडर का वजन एवं लीकेज की जांच की जाए, प्रतिष्ठान पर फर्स्ट एड बॉक्स, शिकायत पुस्तिका एवं आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध हों तथा डिलीवरी कर्मी वर्दी और परिचय पत्र के साथ कार्य कर रहे हों।
इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं से सीधे फीडबैक भी प्राप्त किया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनसे निर्धारित दर से अधिक राशि नहीं ली जा रही है तथा होम डिलीवरी उपलब्ध न होने की स्थिति में उन्हें निर्धारित रिबेट दिया जा रहा है।प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बेगूसराय के नेतृत्व में साईं मंदिर के पीछे स्थित एक संदिग्ध ठिकाने पर औचक छापेमारी की गई, जहाँ से 11 गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं।प्राप्त विवरण के अनुसार, यह छापेमारी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत साईं मंदिर के पीछे श्रवण कुमार के आवास पर की गई। प्रशासन को सूचना मिली थी कि उक्त स्थल पर अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का जमावड़ा किया गया है। मौके पर पहुँची आपूर्ति विभाग की टीम ने सघन तलाशी के दौरान घर के परिसर से अवैध रूप से रखे गए सिलेंडरों की बड़ी खेप को जब्त किया।
इस अवैध भंडारण और नियमों के उल्लंघन को देखते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। आरोपी श्रवण कुमार के विरुद्ध स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि एल.पी.जी. एक आवश्यक वस्तु है और इसका दुरुपयोग जन-जीवन एवं सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकता है। इसलिए बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में अवैध गैस रिफिलिंग, निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूलना, निर्धारित वजन से कम गैस देना, बिना प्राधिकरण के खाली सिलेंडर, वाल्व अथवा रेगुलेटर बेचना तथा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग जैसे कृत्यों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा-7 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी को आवश्यकता अनुसार दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का भी निदेश दिया गया है, ताकि आमजन को गैस सिलिन्डर के लिए गोदाम पर अनावश्यक रूप से कतार में खडा नहीं रहना पड़े और नियमानुसार सभी को उनके बुकिंग के हिसाब से सिलिन्डर उनके पता पर ही प्राप्त हो सके। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा गैस की कालाबाजारी अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय प्रशासन को जिला कंट्रोल रूम के नंबर 06243450626 पर सूचित करें, ताकि दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button