
यूथ सिख सेवा समिति ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ, जरूरतमंद बेटी की शिक्षा का उठाया भार
यूथ सिख सेवा समिति ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ, जरूरतमंद बेटी की शिक्षा का उठाया भार
यूथ सिख सेवा समिति ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ, जरूरतमंद बेटी की शिक्षा का उठाया भार

भिलाई। सामाजिक सरोकार की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए यूथ सिख सेवा समिति भिलाई ने एक जरूरतमंद छात्रा की शिक्षा में आर्थिक सहायता प्रदान की है। समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ की पहल पर यह सहयोग दिया गया।
शिक्षा सहायता योजना के तहत फॉर्म सत्यापन के दौरान यह मामला सामने आया कि सेक्टर-7 स्थित बीएसपी के एक किराए के मकान में एक महिला अपनी बेटी के साथ रहती हैं। परिवार के मुखिया का निधन हो चुका है, जिसके बाद से माँ घरों में खाना बनाकर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं।
छात्रा ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा दी है, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उसकी स्कूल फीस बकाया थी। एमजीएम विद्यालय द्वारा 50 प्रतिशत शुल्क में छूट दिए जाने के बाद भी ₹16,120 की राशि शेष थी।
इस स्थिति को देखते हुए यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ एवं उनकी टीम ने आगे आकर शेष फीस की राशि ₹16,120 का चेक छात्रा को प्रदान किया।
समिति की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। यह सहयोग न केवल एक जरूरतमंद बेटी की शिक्षा को आगे बढ़ाने में सहायक साबित होगा, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करेगा।



