दिल्ली एवं एनसीआर

उतई कांड से मचा बवाल: पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म घटना . अवैध शराब नेटवर्क, आरोपी के साथ साथ थाना प्रभारी और अन्य अधिकारियों पर कभी भी गिर सकती है गाज

उतई कांड से मचा बवाल: पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म घटना . अवैध शराब नेटवर्क, आरोपी के साथ साथ थाना प्रभारी और अन्य अधिकारियों पर कभी भी गिर सकती है गाज

उतई कांड से मचा बवाल: पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म घटना . अवैध शराब नेटवर्क, आरोपी के साथ साथ थाना प्रभारी और अन्य अधिकारियों पर कभी भी गिर सकती है गाज

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई जघन्य दुष्कर्म की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। यह अमानवीय और निंदनीय कृत्य न केवल समाज के लिए शर्मनाक है, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करता है। हालांकि बच्ची को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया है और वह वर्तमान में सुरक्षित है, फिर भी इस घटना ने लोगों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है।
आज जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के साथ कांग्रेसजनों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका दुःख साझा किया और हरसंभव सहयोग एवं शीघ्र न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया कि इस कठिन समय में वह पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
इसके पश्चात कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल थाना उतई पहुंचा, जहां पुलिस प्रशासन से मुलाकात कर इस जघन्य अपराध में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने की बात कही गई, ताकि समाज में कड़ा संदेश जा सके।
जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने इस घटना के पीछे क्षेत्र में खुलेआम चल रहे अवैध शराब के कारोबार को भी एक बड़ा कारण बताया। उन्होंने एडिशनल एसपी मणिशंकर चंद्रा से मुलाकात कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के साथ-साथ अवैध शराब के कारोबार को संरक्षण देने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान श्री ठाकुर ने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व में हुई दुष्कर्म की घटनाओं में बड़े-बड़े वादे किए गए थे, जिनमें सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता लाकर न्याय दिलाने की बात कही गई थी, लेकिन आज तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पाया। यह स्थिति भाजपा नेताओं की कथनी और करनी के अंतर को उजागर करती है।
कांग्रेस ने इस पूरे मामले में मांग किया कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए, पीड़ित बच्ची को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा एवं मनोवैज्ञानिक सहयोग प्रदान किया जाए, पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता एवं सुरक्षा दी जाए, क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए, अवैध गतिविधियों में संलिप्त या संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में शीघ्र एवं ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी जनहित में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
सूत्रों के अनुसार उतई थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से संचालित हो रहा है, अवैध शराब बिक्री के कारण ही आज ऐसी घटना हुआ है जिसे लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर काफी आहत नजर आए। अवैध शराब बिक्री मामले में थाना प्रभारी महेश ध्रुव एवं एसआई प्रमोद सिन्हा पर भी संरक्षण के आरोप लगातार लगते रहे हैं लेकिन कार्यवाही नही हुई थी अब इस तरह की बड़ी घटना के बाद दोनों अधिकारी पर कार्यवाही तय माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के कई गांवों में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री जारी है, और इस जघन्य अपराध का आरोपी भी अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा हुआ है, स्थानीय लोगो का कहना है कि आरोपी सुबह से ही मोहल्ले में अवैध शराब बिक्री चालू कर देता था, कइ बार थाना प्रभारी को सूचित करने के बाद भी उन्होंने कार्यवाही नही किया।
कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि वह न्याय, सुरक्षा और समाज के सम्मान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने तक अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button