
समस्तीपुर से मिथिलांचल को जोड़ने वाले एक मात्र ओवरब्रिज का होगा चौड़ीकरण केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर के पहल पर एनएचआई ने निकाला टेंडर
समस्तीपुर से मिथिलांचल को जोड़ने वाले एक मात्र ओवरब्रिज का होगा चौड़ीकरण केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर के पहल पर एनएचआई ने निकाला टेंडर
समस्तीपुर से मिथिलांचल को जोड़ने वाले एक मात्र ओवरब्रिज का होगा चौड़ीकरण केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर के पहल पर एनएचआई ने निकाला टेंडर

मंत्री रामनाथ ठाकुर को एनएचआई ने डीपीआर तैयार करने के लिए टेंडर निकालने की बात कही
अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर : केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने समस्तीपुर जिले के बढ़ती जनसंख्या के बीच सड़क पुल निर्माण को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को कई पत्र लिखे थे इसके साथ ही 2 अप्रैल को मंत्री से मिलकर समस्तीपुर से मिथिलांचल को जोड़ने वाली मात्र एक पुल के जीर्णोद्धार के साथ चौड़ीकरण को लेकर आग्रह किया था.जिसका नतीजा हुआ कि मंत्रालय ने केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर के पत्र के आलोक में जवाब देते हुए बताया गया कि शहर के एक मात्र ओवरब्रिज के जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है इसके साथ ही इसके चौड़ीकरण के लिए डीपीआर परामर्शी की नियुक्ति के लिए निविदा निकाली जा चुकी है.इस निविदा के निकलने के साथ ही शहरवासियों के बीच नए ओवरब्रिज बनने की उम्मीद जग गई है.इसके साथ ही मंत्रालय ने मंत्री रामनाथ ठाकुर ने दिसंबर 2025 में पत्र के माध्यम से पूछता था कि मुसरीधरारी चौक ताजपुर कोल्ड स्टोरेज चौक, एवं दलसिंहसराय चौक एनएच.-28 पर आरओबी निर्माण होगा इसके जवाब में कहा गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 122 मुजफ्फरपुर-बरौनी खण्ड का चौड़ीकरण हेतु 2-लेन से 4-लेन का डीपीआर का कार्य चल रहा है जिसमें ताजपुर कोल्ड स्टोरेज चौक, मुसरीघरारी चौक एवं दलसिंहसराय चौक पर एलिवेटेड स्ट्रक्चर का प्रावधान किया गया है.वहीं दूसरे सुझाव
क्या मुसरीधरारी चौक से समस्तीपुर मुख्यालय होकर, दरभंगा जाने वाली सड़क जिसमे समस्तीपुर मुख्यालय में पूर्व से बने आरओबी सहित सड़क को एनएच में उन्नयन कर ऊंचीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य करना आवश्यक है इसपे मंत्रालय ने कहा कि मुसरीघरारी चौक से समस्तीपुर मुख्यालय होकर दरभंगा जाने वाली सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-322 का हिस्सा है.समस्तीपुर मुख्यालय के पास पूर्व में बने दो लेन आरओबी के मरम्मति का प्रस्ताव राज्य सरकार से प्राप्त हुआ था, जिसे मंत्रालय द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई थी और इसका कार्य प्रगति पर है, इस कार्य को अक्टूबर, 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा.इसके अलावे मंत्रालय ने जवाब दिया कि उक्त आरओबी के चौड़ीकरण हेतु डीपीआर परामर्शी की नियुक्ति के लिए निविदा 06.04.2026 को आमंत्रित कर दी गई है। इसकी आखिरी तारीख 21.05.2026 है.जिले के विकास से जुड़े मुद्दे को मजबूती से रखने के बाद उस दिशा में कार्य शुरू होता देख जदयू के जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय,प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह,शकुंतला वर्मा,अनस रिज़वान,अनिल सिंह,जगनारायण शर्मा,बनारसी ठाकुर, अविनाश कुमार गोनू,बबन चौधरी आदि ने केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री को बधाई दिया!



