
पटना
दानापुर मंडल में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य हेतु एनआई के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव
दानापुर मंडल में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य हेतु एनआई के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव
दानापुर मंडल में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य हेतु
एनआई के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर :-दानापुर मंडल के रामपुर डुमरा, बड़हिया आदि स्टेशनों पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य हेतु 11.04.2026 को नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेन के परिचालन में बदलाव किया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –
ट्रेन का पुनर्निर्धारण –
1. दिनांक 11.04.2026 को जयनगर से खुलने वाली गाड़ी सं. 18420 जयनगर-पुरी एक्सप्रेस जयनगर से 03 घंटे पुनर्निर्धारित समय से खुलेगी ।
2. दिनांक 10.04.2026 को कामाख्या से खुलने वाली गाड़ी सं. 15658 कामाख्या-दिल्ली एक्सप्रेस कामाख्या से 02 घंटे पुनर्निर्धारित समय से खुलेगी ।



