समस्तीपुर

इंटर के छात्र की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत!

इंटर के छात्र की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत!

इंटर के छात्र की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत!

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर: शहर के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वैलर्स के समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड के कांचा घटहो निवासी प्रिंस कुमार के रूप में की गई है।बताया जाता है कि प्रिंस इंटर का छात्र था और समस्तीपुर में रहकर पढ़ाई करता था। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button